जोश इंग्लिस का चेन्नई में सबसे तेज पचासा, 33 गेंद पर ठोके 85 रन; एडम गिलक्रिस्ट और प्रभसिमरन सिंह का भी रिकॉर्ड टूटा​

आईपीएल 2026 के के ओपनर जोश इंग्लिस ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। उन्होंने 33 गेंद पर 85 रन की तूफानी पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 6 छक्के लगाए। इस पारी के साथ इंग्लिस ने कुछ बेहतरीन रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। उन्होंने चेन्नई में सबसे तेज पचासा बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया।

जोश इंग्लिस का चेन्नई में सबसे तेज पचासा, 33 गेंद पर ठोके 85 रन; एडम गिलक्रिस्ट और प्रभसिमरन सिंह का भी रिकॉर्ड टूटा​

चेपॉक में आईपीएल का सबसे तेज पचासा

चेपॉक के मैदान पर 17 गेंद पर इंग्लिस का पचासा, आईपीएल इतिहास में इस मैदान पर यह सबसे तेज अर्धशतक है। उन्होंने 257.58 के स्ट्राइक रेट से तूफानी बल्लेबाजी की। साथ ही लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए यह आईपीएल में तीसरा सबसे तेज पचासा था। इस मामले में उन्होंने निकोलस पूरन के रिकॉर्ड को तोड़ा। इस रिकॉर्ड की टॉप 5 लिस्ट में चार स्थानों पर ही हैं। उन्होंने 15, 16, 18 और 19 गेंदों पर लखनऊ के लिए फिफ्टी ठोकी है।

LSG के लिए आईपीएल में सबसे तेज पचासा

  • 15 गेंद: निकोलस पूरन vs RCB, बेंगलुरु, 2023
  • 16 गेंद: निकोलस पूरन vs MI, मुंबई , 2026
  • 17 गेंद: जोश इंग्लिस vs CSK, चेन्नई, 2026
  • 18 गेंद: निकोलस पूरन vs SRH, हैदराबाद, 2025
  • 19 गेंद: निकोलस पूरन vs MI, मुंबई , 2024

IPL मैच में 16 ओवर में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर

  • 87 : सुरेश रैना vs PBKS, मुंबई , 2014
  • 84 : ट्रेविस हेड vs DC, दिल्ली, 2024
    78 : जेक प्रेजर मैकगर्क vs MI, दिल्ली, 2024
  • 77 : जोश इंग्लिस vs CSK, चेन्नई, 2026
    74 : एडम गिलक्रिस्ट vs DC, सेंचूरियन, 2009
  • 71 : प्रभसिमरन सिंह vs PBKS, दिल्ली, 2026

शतक से चूके जोश इंग्लिस

के नाम 35 गेंद पर आईपीएल के दूसरे सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड है। जोश इंग्लिस के पास इस पारी में अच्छा मौका था यह रिकॉर्ड तोड़ने का। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। मगर वह इस रिकॉर्ड को तोड़ नहीं पाए और अपने शतक से चूक गए। उन्होंने 33 गेंद पर 85 रन की पारी खेली। जेमी ओवरटन ने उन्हें रोका और वापस पवेलियन भेज दिया।

IPL 2026 के बाद यह 3 खिलाड़ी भारत के लिए डेब्यू के दावेदार, वैभव सूर्यवंशी से भी आगे है एक खिलाड़ी

आईपीएल 2026 के बाद तीन ऐसे खिलाड़ी हैं जो भारतीय टीम के लिए इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं। वैभव सूर्यवंशी का नाम लगातार सुर्खियों में है, वहीं दो ऐसे गेंदबाज भी हैं जो टीम इंडिया में जल्द एंट्री करने के दावेदार हैं।

Leave a Reply