RCB की जीत के बाद कोच एंडी फ्लावर पर हुई कार्रवाई, मैच के दौरान अंपायर को बोले अपशब्द​

आईपीएल 2026 के 54वें मैच में दर्शकों को रोमांच का लेवल चरम पर था। आखिरी गेंद पर आरसीबी ने जीत दर्ज की और 2 विकेट से मुंबई इंडियंस को मात दी। इसी के साथ मुंबई की इस सीजन पहुंच गई। मगर यह मैच काफी तनाव भरा था और आखिरी लम्हे तक ग्राउंड पर टेंशन का माहौल था। इसी बीच 18वें ओवर में कुछ ऐसा वाकिया हुआ जिसके बाद आरसीबी के कोच एंडी फ्लावर भी भड़क उठे और बाउंड्री के बाहर फोर्थ अंपायर से बहस करने लगे।

RCB की जीत के बाद कोच एंडी फ्लावर पर हुई कार्रवाई, मैच के दौरान अंपायर को बोले अपशब्द​

एंडी फ्लावर ने इस दौरान गहमागहमी में फोर्थ अंपायर से बदसलूकी की और कुछ अपशब्द भी कहे। इसी के तहत मैच के बाद उनके ऊपर कार्रवाई भी हुई। उनको लेवल 1 के आरोपों का दोषी पाया गया और आईपीएल की आचार संहिता का उन्होंने उल्लंघन किया। उनके ऊपर आईपीएल की आचार संहिता के आर्टिकल 2.3 के तहत कार्रवाई हुई और लगाया गया।

एंडी फ्लावर ने क्या किया?

आरसीबी के कोच एंडी फ्लावर को मैच के दौरान अंपायर के साथ बदसलूकी करने का दोषी पाया गया। उनके ऊपर मैचे के दौरान अंपायर को अनुचित शब्द कहने के आरोप लगे। यह वाकिया था आरसीबी की रन चेज के दौरान 18वें ओवर का। इसके बाद उनके और फोर्थ अंपायर के बीच बहसबाजी देखने को मिली।

मैच के बाद रेफरी अमित शर्मा ने उनके ऊपर यह आरोप लगाए। इस आरोप को एंडी फ्लावर ने स्वीकार लिया। उन्होंने यह बात मानी की फोर्थ अंपायर के साथ उन्होंने आक्रामक तौर पर बातचीत की। इसके बाद आरसीबी के कोच के ऊपर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया।

क्या था पूरा मामला?

अब आपको बताते हैं कि पूरा मामला क्या था और क्यों फ्लावर को गुस्सा आ गया? यह मामला था 17.2 ओवर का जब गेंदबाजी कर रहे थे अल्लाह गजनफर और बल्लेबाज क्रुणाल पंड्या ने एक शॉट लगाया वाइड लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ। इसके बाद नमन धीर ने कैच पकड़ा और एक्शन में ही उसे की तरफ पास कर दिया। तिलक इस कैच को पूरा नहीं कर पाए। एक मोमेंट पर लगा कि नमन का पैर बाउंड्री पर लगा लेकिन रिप्ले में साफ हुआ कि ऐसा नहीं था। इसके बाद इस फैसले पर काफी चर्चा हुई और इसी को लेकर एंडी फ्लावर भी भड़क गए।

RCB, SRH, GT मजबूत, MILSG प्लेऑफ की रेस से बाहर, 8 टीमों के बीच जंग; ये है पूरा समीकरण

आईपीएल 2026 के 54 मैचों के बाद प्लेऑफ की जंग रोचक हो गई है। टॉप तीन में मौजूद तीनों टीमों के समान अंक और समान मैच बाकी हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। यानी नीचे की टीमों के लिए अब दिक्कत बढ़ चुकी है।

Leave a Reply