अनार एक ऐसा फल है जो न सिर्फ अपनी खूबसूरती से आकर्षित करता है, बल्कि उसका स्वाद भी लोगों को खूब लुभाता है। अनार लगभग पूरे साल मिलने वाला फल है। लोग इसे सीधे छीलकर खाने के साथसाथ इसका जूस बनाकर पीना भी पसंद करते हैं। आयुर्वेद से लेकर आधुनिक विज्ञान तक इसे सुपरफूड की श्रेणी में रखा गया है। रजिस्टर्ड डाइटीशियन Jonathan Purtell जो न्यूट्रिशन और मेटाबॉलिज्म, मोटापा और हेल्दी पाचन के एक्सपर्ट है ने बताया कि अनार का जूस पीने का सही समय आपकी सेहत और बॉडी की जरूरतों पर निर्भर करता है। हालिया वैज्ञानिक शोधों के अनुसार, अनार में पाए जाने वाले शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स और पॉलीफेनोल्स शरीर में सूजन को कम करने में मदद करते हैं। ये तत्व धमनियों को स्वस्थ रखने के साथसाथ दिल और दिमाग की कार्यक्षमता को बेहतर बनाने में भी मददगार माने जाते हैं। एक्सपर्ट ने बताया आसान पाचन और दिनभर ऊर्जा के लिए इसे सुबह या दोपहर की शुरुआत में पीना बेहतर माना जाता है।

The Telegraph की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अनार केवल स्वाद और रंगत के लिए ही नहीं बल्कि अपने औषधीय गुणों के लिए भी जाना जाता है। रिसर्च बताती है कि इसका नियमित सेवन हार्ट हेल्थ, ब्रेन फंक्शन और स्किन को फायदा पहुंचा सकता है। साथ ही यह कुछ प्रकार के कैंसर के जोखिम को कम करने में भी मददगार माना जाता है। अनार दुनिया के सबसे प्राचीन फलों में गिना जाता है। माना जाता है कि इसकी उत्पत्ति ईरान के क्षेत्र में हुई थी और हजारों वर्षों से इसका उपयोग भोजन के साथसाथ पारंपरिक औषधि के रूप में भी किया जाता रहा है। अनार में मौजूद पोषक तत्वों की बात करें तो ये दाने एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते है, अगर इसका रोज सेवन किया जाए तो ब्लड प्रेशर नॉर्मल रहता है और दिल की सेहत में सुधार होता है। आइए जानते हैं कि अनार का जूस कैसे बीपी और दिल के लिए दवा का काम करता है और इसे पीने का सही समय कौन सा है।
हार्ट हेल्थ के लिए अनार का जूस कैसे करता है मदद?
अनार का जूस पीने से ज्यादा फायदा तभी मिलता है जब आप इसे लगातार अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं। एलेन कहती हैं फायदे देखने के लिए इसे नियमित रूप से पिएं। जिन स्टडीज़ में ब्लड प्रेशर पर फायदा देखा गया, उनमें रोजाना सेवन पर ध्यान दिया गया था, न कि इसे किस समय पिया गया। एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर अनार के जूस में पॉलीफेनॉल्स होते हैं, जो ब्लड वेसल्स को हेल्दी और लचीला बनाए रखने में मदद करते हैं। अनार शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड बनाने और इस्तेमाल करने में भी मदद करता है। यह एक ऐसा तत्व है जो रक्त वाहिकाओं को रिलैक्स करता है। रोज अनार का जूस पीने से ब्लड वैसल्स लचीली,शांत और स्मूथ रहती है जिससे बीपी नॉर्मल होता है। कई रिसर्च में ये बात साबित हो चुकी है कि रोजाना अनार के जूस का सेवन करने से खराब कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है जो दिल को हेल्दी रखने के लिए जरूरी है।
अनार का जूस कब पीना चाहिए?
यूएसएफ कॉलेज ऑफ पब्लिक हेल्थ में पोषण कार्यक्रमों की निदेशक और एसोसिएट प्रोफेसर Lauri Wright के अनुसार, हार्ट हेल्थ के लिए अनार का जूस पीने का कोई एक परफेक्ट टाइम नहीं है। सबसे जरूरी बात है कि आप इसे नियमित रूप से पिएं। एक्सपर्ट ने बताया अनार में मौजूद पॉलीफेनॉल्स धीरेधीरे ब्लड वेसल्स की कार्यक्षमता सुधारते हैं और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम करते हैं।
अनार के जूस को कब पीना सही है?
जिन लोगों का पेट संवेदनशील है या एसिडिटी की समस्या रहती है, उनके लिए सुबह या दोपहर में इसे पीना फायदेमंद है, इससे पाचन में मदद मिलती है। सुबह के समय अनार के जूस का सेवन करने से दिनभर बॉडी को एनर्जी मिलती है।
अनार का जूस कब नहीं पीना चाहिए?
Natalie Allen के मुताबिक, अगर आपको एसिड रिफ्लक्स या हार्टबर्न की समस्या रहती है, तो रात में सोने से ठीक पहले अनार जैसे खट्टे जूस पीने से परेशानी बढ़ सकती है। अगर आपको डायबिटीज या इंसुलिन रेजिस्टेंस है, तो खाली पेट खासतौर पर सुबह सबसे पहले अनार का जूस पीने से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है। ऐसे में इसे खाने या प्रोटीन से भरपूर स्नैक के साथ लेना बेहतर रहेगा। इसके अलावा, अनार का जूस कुछ ब्लड प्रेशर, स्टैटिन या खून पतला करने वाली दवाओं के साथ रिएक्ट भी कर सकता है। इसलिए जो लोग ऐसी दवाएं लेते हैं, उन्हें इसे रोजाना डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। कुल मिलाकर इसे पीने का कोई एक गलत समय नहीं है। बस ऐसा समय चुनें जो आपके पाचन और ब्लड शुगर कंट्रोल के लिए सही लगे।
रोज कितना अनार का जूस पीना चाहिए?
ज्यादातर क्लिनिकल स्टडी में ब्लड प्रेशर और ब्लड वेसल्स के फायदे के लिए रोज 48 औंस यानी लगभग आधा से एक कप 100% बिना चीनी वाला अनार का जूस इस्तेमाल किया गया। सिर्फ इतना ही अनार का जूस पीने से पर्याप्त पॉलीफेनॉल्स मिल जाते हैं, बिना ज्यादा शुगर और कैलोरी लिए। इसलिए पूरी बोतल पीने की जरूरत नहीं है, रोज एक छोटा गिलास काफी है। एक्सपर्ट ने बताया अनार का जूस सबसे ज्यादा असर तब दिखाता है जब आप इसे हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ पीते हैं। एलेन ने बताया अनार के दाने भी उसके जूस की तरह ही असरदार साबित होते हैं
डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सामान्य जागरूकता और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या, दवा, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर या अन्य मेडिकल स्थिति में अनार का जूस अपनी डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर या योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। किसी भी घरेलू उपाय या खानपान को चिकित्सा उपचार का विकल्प न मानें।





