Amrinder Gill Birthday: बैंक की नौकरी छोड़ बने Superstar, जानें सिंगर की अनसुनी कहानी​

पंजाबी सिंगर अमरिंदर गिल आज यानी की 11 मई को अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह एक फेमस पंजाबी गायक, अभिनेता और फिल्म निर्माता हैं। उन्होंने अपने सिंगिंग और एक्टिंग से पंजाबी सिनेमा में अपना एक खास पहचान बनाई है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। हालांकि इस बात को काफी कम लोग जानते हैं कि संगीत और अभिनय में करियर बनाने से पहले उन्होंने एक बैंक मैनेजर के रूप में काम किया था। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर सिंगर अमरिंदर गिल के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…

जन्म और परिवार

Amrinder Gill Birthday: बैंक की नौकरी छोड़ बने Superstar, जानें सिंगर की अनसुनी कहानी​
पंजाब में 11 मई 1976 को अमरिंदर सिंह गिल का जन्म हुआ था। उन्होंने अपनी शिक्षा अमृतसर के खालसा कॉलेज से पूरी की थी। म्यूजिक में करियर बनाने से पहले अमरिंदर सिंह गिल फिरोजपुर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक में एक मैनेजर के रूप में काम करते थे।

सिंगिंग करियर

सिंगर अमरिंदर गिल ने जालंधर में एक दूरदर्शन कार्यक्रम के लिए अपना पहला गाना ‘सानू इश्क’ हो गया रिकॉर्ड किया था। इसके अलावा अमरिंदर गिल, रिदम बॉय और कारज गिल की पंजाबी फिल्म प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी भी है। फिर साल 2000 में उन्होंने अपना पहला गाना ‘अपनी जान के’ रिलीज किया। वहीं उनका दूसरा एल्बम ‘एक वादा था’ किया था।
इस एल्बम के गानों को लोगों द्वारा खूब पसंद किया था। जिस एल्बम ने उनको रातोंरात फेमस बना दिया, वह साल 2006 में आई ‘डिल्डेरियन’ थी। इस एल्बम ने कई प्रतिष्ठित पंजाबी संगीत पुरस्कार जीते थे।
एक सफल सिंगिंग करियर के बाद अमरिंदर सिंह गिल ने फिल्मों में अपना करियर शुरू किया था। उन्होंने ‘गोरियां नू दफ्फा करो’ और ‘डैडी कूल मुंडे फूल’ जैसी फिल्मों के लिए सफल हुए। अमरिंदर गिल ने दो पंजाबी फिल्मों ‘अंग्रेज’ और ‘चल मेरा पुट’ ने वैश्विक स्तर पर 30 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

Leave a Reply