बेटे की हत्या के बाद रिटायर्ड फौजी ने दी जान, दूसरी शादी का विरोध करने से थे नाराज​

पंजाब के लुधियाना में रविवार देर रात एक सेवानिवृत फौजी ने अपने बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। फिर खुद भी जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने अनुसार सुरिंदर सिंह जो साठ साल के थे, उन्होंने अपने 40 साल के बेटे गुरशरण सिंह को रात्रि भोजन के दौरान हुई बहस के बाद मार डाला।

बेटे की हत्या के बाद रिटायर्ड फौजी ने दी जान, दूसरी शादी का विरोध करने से थे नाराज​

पुलिस सूत्रों ने कहा कि सुरिंदर दूसरी शादी करना चाहते थे। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। खाने के दौरान उन्होंने यह प्रस्ताव रखा। इसी बात पर पिताबेटे में बहस हो गई। जिसके बाद उन्होंने सड़क पर दौड़ाकर बेटे को गोली मार दी। बाद में खुद भी जहर खा ली। पुलिस के अनुसार सुरिंदर की पत्नी का कुछ वर्ष पूर्व ही निधन हुआ था। ऐसे में वो दूसरी शादी करना चाहते थे। हालांकि, उनका बेटा इस बात के खिलाफ था।

पुलिस के अनुसार सुरिंदर अपने अविवाहित बेटे के साथ रहते थे। जबकि उनकी दोनों बेटियां शादी के बाद विदेश में बस गई हैं। घटना के संबंध में सराभा नगर पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर विजय कुमार ने बताया, “बहस बढ़ने के बाद सुरिंदर ने अपनी 12बोर की दोनाली वाली बंदूक से अपने बेटे पर गोली चला दी, लेकिन बंदूक चली नहीं। उसका बेटा अपनी जान बचाने के लिए भागने लगा, लेकिन सुरिंदर ने गली में उसका पीछा किया और उसे गोली मार दी। फिर उसने अपने घायल बेटे को गली में ही छोड़ दिया और घर लौट आया। उसने खुद को घर के अंदर बंद कर लिया और कोई जहरीला पदार्थ खा लिया।”

एसएचओ ने कहा, “कुछ राहगीरों ने गुरशरण को गली में घायल पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। बाद में हमने घर का दरवाजा तोड़ा और सुरिंदर को बेहोश पड़ा पाया। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।” इंस्पेक्टर ने बताया कि पड़ोसियों के अनुसार वे अक्सर रात के खाने के समय आपस में बहस और झगड़ा करते रहते थे।

उन्होंने कहा, “जाहिर तौर पर दोनों नशे में थे। हमें प्लेटों में खाना मिला, जिससे पता चलता है कि बहस रात के खाने के दौरान हुई थी और फिर बढ़ गई। हम दोनों बेटियों से संपर्क कर रहे हैं ताकि पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव उन्हें सौंपे जा सकें।” इंस्पेक्टर ने बताया कि अपने बेटे पर गोली चलाने के आरोप में सुरिंदर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

राहुल गांधी का ‘PA’ बनकर कांग्रेस नेताओं को ठगने वाला गिरफ्तार, देश भर में फैला था जाल, 1.90 करोड़ का लगा चुका है चूना

उत्तराखंड के देहरादून में पुलिस ने खुद को  का करीबी बताकर ठगी करने वाले शख्स को गिरफ्तार किया है। शख्स पर कांग्रेस नेताओं को राहुल गांधी के निजी सचिव बनकर ठगने का आरोप है। आरोपी की पहचान अमृतसर निवासी गौरव कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, वह देशभर के कई नेताओं के साथ चुनाव टिकट या पार्टी में पद दिलाने का झांसा देकर  है।

Leave a Reply