इस बार घर पर बनाएं पंजाबी स्टाइल तोरई की सब्जी, इन मसालों के साथ करें तैयार​

गर्मियों के दौरान मंडी में लौकी, तोरई, कद्दू जैसी सब्जियों की भरमार होती है। सस्ती और हेल्दी होने की वजह से इन्हें ज्यादातर घरों में हर दूसरे दिन बनाया जाता है। कई बार इन सब्जियों को खाने में बच्चों से लेकर बड़े तक मुंह बनने लगते हैं। हर बार इन्हें एक ही तरीके से बनाने की वजह से खाने का स्वाद बोरिंग हो सकता है। ऐसे में नई रेसिपी इन बोरिंग सब्जियों का स्वाद दोगुना कर सकती है।

इस बार घर पर बनाएं पंजाबी स्टाइल तोरई की सब्जी, इन मसालों के साथ करें तैयार​

इस मौसम में हल्का, स्वादिष्ट और हेल्दी खाना हर किसी की पहली पसंद होती है। ऐसे में तोरई की सब्जी कई घरों में बनाई जाती है लेकिन अक्सर इसका साधारण स्वाद पसंद नहीं किया जाता है। अगर आप भी रोजाना एक जैसी तोरई की सब्जी बनाते हैं, तो इस बार कुछ नया ट्राई कर सकती हैं जो खाने के स्वाद को और मजेदार बना सकता है। आज हम आपको पंजाबी स्टाइल तोरई की सब्जी की रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसके खास मसाले और देसी तड़का स्वाद को बढ़ा देगा।

सब्जी के लिए जरूरी सामग्री

500 ग्राम तोरई
2 बारीक कटे हुए प्याज
2 टमाटर
1 हरी मिर्च
1 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
1/2 छोटा चम्मच जीरा
1/2 छोटा चम्मच राई
1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
1/2 छोटा चम्मच आमचूर पाउडर
1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी
2 चम्मच तेल
1 कप बारीक कटा हरा धनिया

बनाने का तरीका

सबसे पहले तोरई को अच्छे से धोकर छील लें और उसको छोटेछोटे टुकड़ों में काट लें। अब एक कढ़ाई में तेल को गर्म होने के लिए रख दें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें राई और जीरा डालें। इसके बाद बारीक कटे हुए प्याज डालकर इसे हल्का भूरा होने तक पकाएं। इसके बाद अदरकलहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर थोड़ी देर भून लें।

अब इसमें कटे हुए टमाटर डालें और नरम होने तक पकने दें। जब मसाला अच्छे से पक जाए तो उसमें हल्दी, धनिया पाउडर, आमचूर पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। अब इसमें स्वादानुसार नमक मिलाएं और धीमी आंच पर थोड़ी देर भुनने दें। जब मसाला तेल छोड़ने लगे तो उसमें कटी हुई तोरई डालें।

तोरई को मसालों के साथ अच्छी तरह से मिलाकर ढककर रख दें। बीचबीच में इसे चलाते रहें ताकि सब्जी तले में न लगे। जब तोरई पूरी तरह गल जाए तो इसमें गरम मसाला और कसूरी मेथी डालें, इससे पंजाबी फ्लेवर और बढ़ जाएगा। इसे गार्निश करने के लिए ऊपर से हरा धनिया डालें।

स्वाद बढ़ाने के लिए टिप्स

अगर आप सब्जी को स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं तो इसमें थोड़ा सा दही या मलाई भी मिला सकते हैं। इसके साथ ही देसी घी का तड़का स्वाद को और बेहतर बना सकता है।

Leave a Reply