सिल्की बालों में ऐसे चुनें आसान हेयर स्टाइल, पार्टी से लेकर त्योहारों में कर सकती हैं ट्राई​

Hairstyle Ideas for Silky Hair: हर महिला चाहती है कि उसके बाल खूबसूरत और सिल्की दिखें। खासतौर पर त्योहार, शादी या पार्टी जैसे मौकों पर अच्छा हेयर स्टाइल पूरे लुक को अट्रैक्टिव और शानदार बना सकता है। हालांकि, सिल्की बालों को लेकर यह समस्या रहती है कि इन पर कोई भी हेयर स्टाइल लंबे समय तक नहीं टिक पाता है। बहुत ज्यादा मुलायम बालों की वजह से पिन या क्लिप भी फिसल जाती है।ऐसे में अगर चोटी या जूड़ा बनाया जाए तो ये धीरेधीरे ढीले हो जाते हैं।

सिल्की बालों में ऐसे चुनें आसान हेयर स्टाइल, पार्टी से लेकर त्योहारों में कर सकती हैं ट्राई​

अगर आपके बाल भी सिल्की हैं तो हेयर स्टाइल को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। हम आपको कुछ ऐसे हेयर स्टाइल बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप सिल्की बालों में ट्राई किए जा सकते हैं। ये पार्टी से लेकर हर फंक्शन में आपको स्टाइलिश लुक दे सकते हैं।

सॉफ्ट कर्ल्स

अगर आपको किसी पार्टी या फंक्शन में जाना है तो सिल्की बालों पर सॉफ्ट कर्ल्स अच्छा लुक देंगे। खुले बालों में हल्के कर्ल चेहरे को खूबसूरत दिखने में मदद करते हैं। अगर आपके बाल पतले हैं तो इस तरह का हेयर स्टाइल अपनाया जा सकता है। इंडो वेस्टर्न से लेकर ट्रेडिशनल आउटफिट तक यह हेयर स्टाइल आसानी से मैच हो जाते हैं।

लो बन हेयर स्टाइल

अगर आप साड़ी या सूट स्टाइल कर रही हैं तो ऐसे में लो बन हेयर स्टाइल बहुत ही खूबसूरत लगेगा। इसे बनाना भी काफी आसान होता है। इसमें आप गजरा, छोटे हेयर एक्सेसरीज या मोतियों वाली पिन लगाकर लुक को अट्रैक्टिव बना सकती हैं। त्योहारों और शादी के लिए इस तरह के हेयर स्टाइल एलिगेंट लुक देंगे।

हाफ टाई हेयर स्टाइल

अगर आप कैजुअल या डेली वियर के लिए हेयर स्टाइल खोज रही हैं तो हाफ टाई हेयर स्टाइल अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसमें बालों के आधे हिस्से को पीछे की तरफ बांधा जाता है और आधे बालों को खुला रखा जाता है। यह हेयर स्टाइल कॉलेज फंक्शन, फैमिली पार्टी और कैजुअल लुक के लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं।

हाई पोनीटेल

सिल्की बालों में हाई पोनीटेल काफी स्टाइलिश लुक देगा। यह हेयर स्टाइल वेस्टर्न ड्रेस, गाउन और पार्टी वियर आउटफिट के साथ शानदार लगते हैं। अगर आपका चेहरा शार्प है तो हाई पोनीटेल ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के हेयर स्टाइल आप कॉलेज या फॉर्मल लुक के लिए स्टाइल कर सकती हैं।

ब्रेडेड हेयर स्टाइल

इन दिनों ब्रेडेड या चोटी वाले हेयर स्टाइल बहुत पसंद किए जाते हैं। फ्रेंच ब्रेड, फिशटेल ब्रेड या साइड ब्रेड जैसे हेयर स्टाइल त्योहारों और छोटे फंक्शन में खूबसूरत लुक देते हैं। सिल्की बालों में भी ये हेयर स्टाइल लंबे समय तक सेट रह सकते हैं।

सिल्की बालों के लिए हेयर स्टाइल चुनते समय अपने फेस शेप और आउटफिट का ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही बालों में ज्यादा हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। हेयर स्टाइल को लंबे समय रखने के लिए हेयर सीरम या स्प्रे का इस्तेमाल किया जा सकता है।

Leave a Reply