मंदिरा बेदी 54 साल की हैं और इस उम्र में भी उनकी फिटनेस गजब की है. जानीमानी एक्ट्रेस और प्रेजेंटर मंदिरा की फिटनेस इस बात का सबूत है कि उम्र महज एक आंकड़ा है. हाल ही में उन्होंनें इंस्टा पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें वो अपनी फिटनेस जर्नी का झलक दिखाती हुई नजर आईं. उनकी फिट या टोंड बॉडी हमेशा से उनके फैंस के बीच में सुर्खियों की वजह रही है. उन्होंने खुद अपने इस गोटू शोल्डर वर्कआउट का सीक्रेट लोगों के साथ शयेर किया. आम आदमी भी उनका यह रूटीन जानकर या इसे फॉलो करके उम्र के इस पड़ाव पर भी बॉडी को एक्टिव और मजबूत रख सकता है. यह सिर्फ जिम में पसीना बहाने की बात नहीं है. यह अपनी पावर को पहचानने और फिटनेस को इंजॉय करने का एक बेहतरीन एग्जांपल है.
ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। खुद बताया अपनी ‘टोंड बॉडी’ का रूटीन" loading="lazy" />मंदिरा की फिटनेस का जवाब नहीं है और आप 50 प्लस एज की मदर है तो मंदिरा की तरह फिट नजर आ सकती हैं. चलिए आपको बताते हैं कि मंदिरा की फिटनेस का राज क्या है? साथ ही आपको किन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए.
50 की उम्र में भी फिट मंदिरा बेदी
मंदिरा बेदी की उम्र 50 साल है और वो फिट रहने के लिए एक्सरसाइज के रूटीन पर फोकस करती हैं. उनके इंस्टा पर शेयर किए पोस्ट से ये क्लियर नजर आता है. वो शोल्डर की एक्सरसाइज करती हुई नजर आ रही हैं. मंदिरा ने अपने लेस्टेस्ट पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘मैं पर्सनल ट्रेनर नहीं हूं। मैं बस ऐसे ही वेट ट्रेनिंग करती हूं और इसमें मजा लेती हूं!’ अपनी शानदार फिटनेस के बावजूद मंदिरा ने बड़ी सादगी से कहा कि वह कोई प्रोफेशनल ट्रेनर नहीं हैं.
View this post on Instagram
उनका कहना है, फिट रहने के लिए प्रोफेशनल होना जरूरी नहीं, बल्कि अपने शरीर को समझना, खुद को चुनौती देना और सबसे जरूरी फिटनेस को एंजॉय करना जरूरी है. खासकर 50 की उम्र में, जब एक्टिव और हेल्दी रहना पहले से ज्यादा मायने रखता है.
शोल्डर की इन एक्सरसाइज को करती हुई दिखीं मंदिरा
मंदिरा अपने एक्सरसाइज के रूटीन में कई फिजिकल एक्टिविटी करती हैं. नए पोस्ट में उन्होंने डंबल की मदद से शोल्डर की एक्सरसाइज कीं. एक एक्सरसाइज डंबल ओवरहेड प्रेस है जिससे स्ट्रेंथ और स्टेबिलिटी बढ़ती है. इसके अलावा उन्होंने लेटरल रेज और फ्रंट रेज भी किए जिससे कंधे और साइड के हिस्से को टोन या शेप देने में हेल्प मिलती है. उन्होंने इस एक्सरसाइज के जरिए ट्रैप्स और बैक मसल्स पर वर्क किया जिससे बॉडी को बेहतरीन लुक मिलता है.
मंदिरा ने शोल्डर की कई एक्सरसाइज की और इस बीच उन्होंने हुलाहुपिंग भी की. इसके जरिए कोर मसल्स को एक्टिव रखने में हेल्प मिलती है और हार्ट रेट बढ़ाने का भी ये शानदार तरीका है. इससे उनका स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सेशन एक हाईएनर्जी वर्कआउट में बदल गया.
दरअसल, मंदिरा का फिटनेस रूटीन सिर्फ स्ट्रेंथ नहीं, बल्कि एंड्योरेंस और हाईइंटेंसिटी ट्रेनिंग का भी शानदार कॉम्बिनेशन है. कहा जाता है कि इस तरह का वर्कआउट लीन मसल्स बनाने और मसल एंड्योरेंस बढ़ाने में काफी मदद करता है.





