PM मोदी का ’14 पॉइंट’ फॉर्मूला! तेल से लेकर सोने तक, ये की अपील; जानें क्या करें और क्या नहीं​

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते रविवार को एक बड़ी पब्लिक अपील की. उन्होंने ग्लोबल टेंशन का जिक्र करते हुए देशवासियों से कुछ जरूरी बातें कहीं. पीएम मोदी ने अपनी अपील में फ्यूल के इस्तेमाल, फॉरेन ट्रैवल, शॉपिंग हैबिट्स, खेती के तरीकों और यहां तक कि कुकिंग ऑयल की खपत जैसे विषयों को भी शामिल किया. आइए आपको उनकी ओर से की गई 14 अपीलों के बारे में बताते हैं. साथ ही उनमें यह भी जानते हैं कि उन्होंने इनमें से किसे करने को कहा है और किसे करने से मना किया है.

PM मोदी का ’14 पॉइंट’ फॉर्मूला! तेल से लेकर सोने तक, ये की अपील; जानें क्या करें और क्या नहीं​

ये करने का किया अनुरोध

वर्क फ्रॉम होम

पीएम मोदी ने ऑफिस और बिजनेस से “नेशनल इंटरेस्ट” में कोविडकाल की वर्किंग स्टाइल को वापस लाने को कहा. उन्होंने कहा कि हमें फिर से ‘वर्क फ्रॉम होम’, ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस और वर्चुअल मीटिंग को प्राथमिकता देनी चाहिए.

मेट्रो और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का यूज करें

पीएम मोदी ने सुझाव दिया कि जिन शहरों में मेट्रो कनेक्टिविटी है, वहां रहने वाले लोगों को प्राइवेट गाड़ियों के बजाय पब्लिक ट्रांसपोर्ट को प्राथमिकता देनी चाहिए.

ज्यादा ईवी यूज करें

प्रधानमंत्री ने EVs के ज्यादा इस्तेमाल को भी बढ़ावा दिया. उन्होंने उन लोगों को प्रोत्साहित किया जिनके पास पहले से ही इलेक्ट्रिक गाड़ियां हैं, कि वे पेट्रोल या डीजल वाली गाड़ियों पर निर्भर रहने के बजाय अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें.

भारी सामान भेजने के लिए रेलवे चुनें

पीएम मोदी ने प्राइवेट ट्रैवल के अलावा, सामानों की ढुलाई के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा कि सामानों की आवाजाही के लिए रेल ट्रांसपोर्ट को प्राथमिकता देनी चाहिए. जहां तक हो सके, ज्यादा फ्यूल खाने वाले रोड ट्रांसपोर्ट पर निर्भरता कम करें.

भारत में घूमना प्रेफर करें

फॉरेन ट्रैवल कम करने के साथसाथ पीएम ने नागरिकों को भारत के भीतर ही ज्यादा खर्च करने के लिए प्रोत्साहित किया. उन्होंने सुझाव दिया कि भारत के भीतर ही छुट्टियां मनाएं. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। डोमेस्टिक टूरिज्म को बढ़ावा दें.

कार पुलिंग करें

जहां प्राइवेट गाड़ियों का इस्तेमाल टाला नहीं जा सकता, वहां मोदी ने कहा कि नागरिकों को फ्यूल की खपत कम करने के लिए कारपूलिंग अपनानी चाहिए. इस सुझाव का मकसद शहरों में फ्यूल की खपत और ट्रैफिक, दोनों का दबाव कम करना था.

भारत में बने प्रोडक्ट खरीदें

मोदी ने नागरिकों से अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में लोकली बने प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देने को कहा. उन्होंने खास तौर पर जूते, बैग, एक्सेसरीज और रोजाना इस्तेमाल होने वाले प्रोडक्ट्स का जिक्र किया.

खेती में सोलरपावर्ड पंप इस्तेमाल करें

प्रधानमंत्री ने किसानों को डीजल से चलने वाले सिंचाई पंपों की जगह सोलरपावर्ड ऑप्शन अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया. उन्होंने सुझाव दिया कि इस कदम से खेती में फ्यूल पर निर्भरता कम होगी.

जिम्मेदार लाइफस्टाइल को ही देशभक्ति मानें

पर्सनल सुझावों के अलावा प्रधानमंत्री ने कहा कि मुश्किल समय में देशभक्ति का मतलब जिम्मेदार व्यवहार भी है. उन्होंने कहा कि नागरिक देश का साथ सिर्फ बलिदान देकर ही नहीं, बल्कि रोजमर्रा के ऐसे फैसले लेकर भी दे सकते हैं, जिनसे ग्लोबल संकट के दौरान आर्थिक दबाव कम हो.

ये न करने की करी अपील

प्रधानमंत्री ने कुछ चीजों को न करने की भी अपील की है. उन्होंने सोना खरीदने से लेकर विदेश न जाने तक की अपील देशवासियों से की.

विदेश जाने और विदेशों में शादी करने से बचें

पीएम ने देशवासियों से कहा कि जरूरी न होने पर फॉरेन ट्रैवल से बचें. विदेश में छुट्टियां मनाने का प्लान टाल दें. विदेश में होने वाली डेस्टिनेशन वेडिंग्स में कमी लाएं. नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि विदेश में शादियां करने, विदेश घूमने और विदेश में छुट्टियां मनाने का बढ़ता ट्रेंड अब मिडिल क्लास में आम होता जा रहा है. हमें यह तय करना होगा कि संकट के इस समय में हम कम से कम एक साल के लिए विदेश यात्रा टाल दें.

एक साल तक गैरजरूरी सोना न खरीदें

प्रधानमंत्री ने लोगों से यह भी अनुरोध किया कि वे एक साल के लिए गोल्ड की खरीद कम कर दें. उन्होंने कहा कि गैरजरूरी गोल्ड खरीद में कटौती करने से फॉरेक्स रिजर्व और इंपोर्ट पर पड़ने वाले दबाव को कम करने में मदद मिल सकती है.

ज्यादा पेट्रोल और डीजल का इस्तेमाल न करें

प्रधानमंत्री ने बारबार फ्यूल की खपत कम करने की जरूरत पर जोर दिया. उन्होंने भारतीयों से आग्रह किया कि पेट्रोल और डीजल का इस्तेमाल कम करें. गाड़ियों का बेवजह इस्तेमाल न करें. बाहर से मंगाए गए फ्यूल पर निर्भरता कम करें. पीएम मोदी ने कहा कि एक बड़ा संकल्प यह है कि हम पेट्रोल और डीजल का इस्तेमाल कम करें.

खाने के तेल की खपत ज्यादा न करें

पीएम मोदी ने घरों की खानेपीने की आदतों के बारे में भी बात की. उन्होंने परिवारों से कुकिंग ऑयल का कम इस्तेमाल करने का आग्रह किया और कहा कि इससे पर्सनल हेल्थ में सुधार होगा और इंपोर्ट कम होने से देश को आर्थिक रूप से फायदा होगा.

केमिकल फर्टिलाइजर का यूज ज्यादा न करें

पीएम मोदी ने किसानों को सीधे तौर पर भी संबोधित किया. उन्होंने उनसे आग्रह किया कि वे केमिकल फर्टिलाइजर का इस्तेमाल 50 प्रतिशत तक कम करें. नेचुरल फार्मिंग की ओर बढ़ें और मिट्टी की हेल्थ की रक्षा करें.

Leave a Reply