भारतीय टीम में 5 साल बाद वापसी करना चाहता है ऑलराउंडर, आईपीएल में झटक चुका है 10 विकेट, बल्ले से भी दिखा रहा कमाल​

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या ने शानदार प्रदर्शन किया है। वह गेंदबाजी तो अच्छी कर ही रहे हैं, मौका मिलने पर बल्ले से भी योगदान दे रहे हैं। क्रुणाल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच में विकेट नहीं मिला, लेकिन उन्होंने 46 गेंद पर 73 रनों की पारी खेलकर आरसीबी को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। क्रुणाल ने अबतक आईपीएल 2026 में 10 विकेट लिए हैं। उनकी इच्छा है कि वह भारतीय टीम में वापसी करें और 2027 में वनडे वर्ल्ड कप खेलें। इस ऑलराउंडर ने भारत के लिए आखिरी मैच जुलाई 2021 में खेला था।

भारतीय टीम में 5 साल बाद वापसी करना चाहता है ऑलराउंडर, आईपीएल में झटक चुका है 10 विकेट, बल्ले से भी दिखा रहा कमाल​

क्रुणाल ने पांच वनडे मैचों में भारत के लिए खेला है, जिसमें उन्होंने चार पारियों में 65.00 के औसत और 101.56 के स्ट्राइक रेट से 130 रन बनाए हैं। डेब्यू मैच में उन्होंने नाबाद 58 रनों की पारी खेली थी। यह डेब्यू पर किसी भारतीय का सबसे तेज अर्धशतक था। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। क्रुणाल ने पांच वनडे मैचों में दो विकेट भी लिए हैं। 19 टी20 और 10 पारियों में उन्होंने 24.80 के औसत और 130 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 124 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 26 रहा है और उन्होंने 36 से ज्यादा के औसत से 15 विकेट लिए हैं।

वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं क्रुणाल

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के बाद भारत के लिए खेलने की इच्छा जाहिर करते हुए क्रुणाल ने कहा, ‘जब मैं 67 साल का बच्चा था तो मैं अपने देश के लिए खेलना चाहता था। आज भी यह इच्छा है। 100 प्रतिशत देश के लिए खेलने का लक्ष्य है। अगल साल वर्ल्ड कप है। मैं उम्मीद करता हूं कि अच्छा प्रदर्शन करता रहूंगा। उम्मीद करता हूं कि मुझे मौका मिलेगा। यह मेरे और मेरे परिवार के लिए काफी खास होगा।’

क्रुणाल पंड्या का घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन

क्रुणाल का लिस्टए रिकॉर्ड बहुत अच्छा है। उन्होंने 98 मैचों और 93 पारियों में 38.47 के औसत और 88.03 के स्ट्राइक रेट से 3,001 रन बनाए हैं। इसमें तीन शतक और 17 अर्द्धशतक शामिल हैं। उन्होंने 31.94 के औसत से 118 विकेट भी लिए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/41 रहा है। पिछले साल विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने बड़ौदा के लिए सात मैचों में 53 से ज्यादा के औसत से 321 रन बनाए। 106 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से एक शतक और दो अर्द्धशतक शामिल हैं और 5.38 के इकॉनमी रेट से सात विकेट लिए।

RCB की जीत के बाद कोच एंडी फ्लावर पर हुई कार्रवाई

आईपीएल 2026 के 54वें मैच में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को आखिरी गेंद पर मात दी। इस मैच के बाद बेंगलुरु के कोच एंडी फ्लावर पर आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप भी लगे और उनके ऊपर कार्रवाई हुई।

Leave a Reply