वैभव लगाएंगे कितने 6, धोनी कितने मैच खेलेंगे, प्लेऑफ में पहुंचेगी कौन-कौन टीम; पूर्व भारतीय विकेटकीपर ने दिया जवाब​

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर दीप दासगुप्ता ने ईएसपीएन क्रिकइंफो पर कुछ शानदार सवालों के बेमिसाल जवाब दिए। 2026 में अब तस्वीरें साफ होने लगी है कि कौनकौन टीम प्लेऑफ में पहुंच सकती है। हालांकि अब तक लखनऊ और मुंबई प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है और सबकी निगाहें इस बात पर लगी है कि टॉप चार में कौनकौन होगा। अब दीप ने बताया कि इस बार उनकी नजर में कौनकौन टीमें टॉप 4 में होगी साथ ही साथ उन्होंने ये भी बताया कि ऑरैंज कैप और पर्पल कैप कौन जीतेगा व वैभव सूर्यवंशी कितने छक्के लगाएंगे।

वैभव लगाएंगे कितने 6, धोनी कितने मैच खेलेंगे, प्लेऑफ में पहुंचेगी कौन-कौन टीम; पूर्व भारतीय विकेटकीपर ने दिया जवाब​

अभिषेक शर्मा जीतेंगे ऑरेंज कैप

दीप दासगुप्ता से पूछा गया कि ऑरेंज कैप कौन जीतेगा तो उन्होंने इसके लिए और साई सुदर्शन का नाम लिया, लेकिन फिर कहा कि अभिषेक इसे जीत सकते हैं। जबकि पर्पल कैप कौन जीतेगा इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि इस बार भुवनेश्वर कुमार ये कैप जीत सकते हैं। पिछली बार उन्होंने साल 2016 में पर्पल कैप जीता था, लेकिन 10 साल बाद वो फिर से ये कमाल कर सकते हैं। वहीं उन्होंने प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमों के बारे में बात करते हुए कहा कि मेरे टॉप4 हैं हैदराबाद, पंजाब, आरसीबी और गुजरात।

वैभव लगाएंगे 50 से ज्यादा छक्के

दीप ने लीग फेज की टॉप2 टीम का भी चयन किया जिसमें हैदराबाद और पंजाब को शामिल किया। वहीं जब उनसे पूछा गया कि वैभव इस सीजन में कितने छक्के लगाएंगे तो उन्होंने कहा कि वो इस सीजन में 50 के ऊपर छक्के लगाएंगे। दीप से पूछा गया कि धोनी कितने मैच खेलेंगे तो उन्होंने कहा कि सीएसके को अभी 4 मैच और खेलने हैं ऐसे में वो 2 मैच तो खेल ही जाएंगे। उनसे पूछा गया कि किस टीम ने सबसे ज्यादा निराश किया तो उन्होंने दिल्ली का नाम लिया। उन्होंने कहा कि ये एक शानदार दल है, लेकिन
उनका प्रदर्शन उस तरह का नहीं रहा।

Do you agree with Deep Dasgupta’s top four prediction? 👀 pic.twitter.com/1qf6Aae88W

— ESPNcricinfo May 10, 2026

वैभव ने 2026 पावरप्ले में 148 गेंदों पर ठोके हैं 359 रन, पहले ओवर में 6 लगाने के मामले में गिलराहुल की बराबरी पर आए

वैभव सूर्यवंशी का बल्ला इस आईपीएल सीजन में तो खूब चल रहा है, लेकिन उन्होंने इस सीजन में अपने स्कोर का ज्यादातर रन पावरप्ले के दौरान बनाए हैं।

ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply