Shubhendu Adhikari PA murder update: बलिया का शार्प शूटर अयोध्या से अरेस्ट, बिहार के दो साथी भी हत्थे चढ़े, नेताओं संग फोटो वायरल…​

पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में यूपी और बंगाल एसटीएफ ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। इस हाईप्रोफाइल मर्डर केस में शामिल तीन मुख्य शूटर्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी और शार्प शूटर राज सिंह को उत्तर प्रदेश के अयोध्या से दबोचा है, जबकि दो अन्य शूटर्स को बिहार से गिरफ्तार किया गया है।

Shubhendu Adhikari PA murder update: बलिया का शार्प शूटर अयोध्या से अरेस्ट, बिहार के दो साथी भी हत्थे चढ़े, नेताओं संग फोटो वायरल…​

नेताओं के साथ फोटो वायरल, सियासत गरमाई
शूटर राज सिंह की गिरफ्तारी के साथ ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर राज सिंह की उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह समेत कई बड़े नेताओं के साथ तस्वीरें भी तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई है और पुलिस अब राज सिंह के राजनीतिक संपर्कों की भी जांच कर रही है।

मां ने बताया निर्दोष, जताई अनहोनी की आशंका
वहीं, दूसरी ओर बलिया में शूटर राज सिंह की मां जामवंती सिंह ने अपने बेटे का बचाव किया है। उन्होंने पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा, “मेरा बेटा पूरी तरह निर्दोष है, उसे साजिश के तहत गलत फंसाया जा रहा है।” मां का दावा है कि जिस दिन बंगाल में हत्या की वारदात हुई, उस दिन राज सिंह बलिया में ही मौजूद था। उन्होंने बंगाल पुलिस द्वारा ले जाए जाने के बाद बेटे के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है।

राज सिंह बलिया के गड़वार थाने के बुढ़ऊ कुरेजी का मूल निवासी है। शहर के आनंद नगर मोहल्ले में उसका मकान है। 13 अक्तूबर 2020 को दिव्यांग अंडा दुकानदार की हत्या में भी राज सिंह का नाम आया था। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इसमें वह आरोपी है। राज सिंह के पिता का निधन हो चुका है और मां डाकघर में नौकरी करती हैं।

कोलकाता कोर्ट में पेशी आज
यूपी और बंगाल एसटीएफ के संयुक्त ऑपरेशन में पकड़े गए तीनों आरोपियों को लेकर टीम कोलकाता पहुंच चुकी है। आज इन तीनों की पेशी कोलकाता कोर्ट में की जाएगी। पुलिस इस हत्याकांड के पीछे की बड़ी साजिश और इसके मास्टरमाइंड का पता लगाने के लिए आरोपियों की रिमांड मांगेगी।

Leave a Reply