बेटी सारायाह को खुद जैसा नहीं बनाना चाहतीं कियारा, आज के लड़कों से डील करने की देंगी ट्रेनिंग, डेटिंग पर कही ये बात​

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 2025 में अपनी बेटी साराया मल्होत्रा ​​का इस दुनिया में स्वागत किया और अब कियारा अपनी मदरहुड जर्नी को एंजॉय कर रही हैं। कियारा जल्दी ही यश स्टारर ‘टॉक्सिक’ में नजर आएंगी। इस बीच हाल ही में कियारा आडवाणी ने मदरहुड और अपनी बेटी सारायाह की परवरिश के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने यह भी खुलकर बताया कि वह अपनी बेटी की परवरिश कैसे करना चाहती हैं और साथ ही रिश्तों और मॉडर्न डेटिंग के दौरान कौन सी बातें सिखाना चाहती हैं।

बेटी सारायाह को खुद जैसा नहीं बनाना चाहतीं कियारा, आज के लड़कों से डील करने की देंगी ट्रेनिंग, डेटिंग पर कही ये बात​

कियारा आडवाणी ने सारायाह की परवरिश के बारे में बात की

कियारा आडवाणी ने हाल ही में राज शमानी के पॉडकास्ट में शिरकत की, जहां उन्होंने मदरहुड और अपनी बेटी सरायाह के बारे में खुलकर बात की। इस दौरान कियारा ने बताया कि कैसे वह तब तक खुद को और सिद्धार्थ को गर्लफ्रेंडबॉयफ्रेंड के रूप में ही देखती थीं, जब तक सरायाह का जन्म नहीं हुआ। कियारा के अनुसार, सारायाह के मातापिता बनने के बाद ही दोनों का एकदूसरे को लेकर नजरिया बदला। कियारा ने कहा, “कहीं न कहीं, मुझे लगता था कि ऐसा ही होना चाहिए। समय और अनुभव के साथ यह नजरिया बदल गया। बचपन में आपके जीवन में जितने भी रिश्ते बनते हैं, वे सभी आपको कुछ न कुछ सिखाते हैं और आखिरकार आपको वह इंसान बनाते हैं जो आप हैं।”

नहीं चाहती बेटी मेरे जैसी बने कियारा

कियारा कहती हैं ‘मैं नहीं चाहतीं कि सारायाह प्यार, शादी या रिश्तों के बारे में एक तय धारणाओं के साथ बड़ी हो। मैं नहीं चाहती कि उसे लगे कि उसे सिर्फ एक ही व्यक्ति को डेट करना चाहिए। मैं चाहती हूं वो अपनी लाइफ अपने हिसाब से जीये। अगर शादी करनी है, तो शादी कर लो। अगर शादी नहीं करनी है, तो शादी मत करो। मैं चाहती हूं कि वह समाज की अपेक्षाओं के बारे में सोचे बिना अपने फैसले खुद ले। मैं उसे इसी तरह पालना चाहती हूं कि वो अपने सारे फैसले खुद ले सके।”

उसके अपने एक्सपीरियंस होने चाहिए कियारा

कियारा ने बच्चों को गलतियां करने और सीखने की आजादी के बारे में बात करते हुए कहा ‘जिंदगी को हर तरह से जीना चाहिए। अपने फैसले खुद करना चाहिए। इस दौरान कुछ गलतियां भी होंगी। मैं नहीं चाहती कि मेरी बेटी जिंदगी को सिर्फ अपने मातापिता के नजरिए से देखे। मैं नहीं चाहती कि वो हमारे अनुभवों से सीखे, मै चाहती हूं उसके अपने अनुभव हों।’ कियारा कहती हैं कि वह नहीं चाहतीं कि उनकी बेटी उनके जैसी बनी, जिसे उनसे वेलिडेशन की जरूरत हो। उन्होंने माना कि स्टारडम हासिल करने के बाद भी वह कभीकभी अपने मातापिता से वेलिडेशन चाहती हैं।

 

ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply