पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस वक्त बांग्लादेश के दौरे पर है। जहां दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। पहला टेस्ट ढाका में है। इसमें पाकिस्तान के एक गेंदबाज ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वैसे आपको पहले ही बता दें कि ये कोई बहुत अच्छा रिकॉर्ड नहीं है। जो काम उन्हें बहुत पहले कर लेना चाहिए था, वो अब कर रहे हैं। हम बात कर रहे हैं नोमान अली की, जिन्होंने अपने 100 टेस्ट विकेट पूरे किए हैं।

नोमान अली ने साल 2021 में किया था टेस्ट डेब्यू
नोमान अली ने साल 2021 में ही अपना टेस्ट डेब्यू किया था। हालांकि तब उनकी चर्चा काफी हुई थी। तब से लेकर अब तक वे पाकिस्तान की टीम का हिस्सा बने हुए हैं। अब उन्होंने अपने 100 टेस्ट विकेट भी पूरे कर लिए हैं। हालांकि जिस उम्र में उन्होंने ये काम किया है, उसने जरूर रिकॉर्ड बना दिया है। नोमान अली टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा उम्र में 100 विकेट लेने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने ये काम 39 साल और 219 दिन की उम्र में पूरा किया है।
कौन थे बॉबी पील
इससे पहले ये रिकॉर्ड बॉबी पील के नाम था, जिन्होंने 39 साल 180 दिन की उम्र में ये काम किया था। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। उनका नाम भी शायद आपने नहीं सुना होगा। पील ने साल 1884 से लेकर 1896 तक क्रिकेट खेला और वे इंग्लैंड के खिलाड़ी हुआ करते थे। उसके बाद अब जाकर ये रिकॉर्ड टूटा है। उन्होंने अपने करियर में 20 मैच खेलकर 101 विकेट लिए थे।
बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में लिए कुल चार विकेट
नोमान अली की बात की जाए तो वे अभी अपना 21 टेस्ट मैच खेल रहे हैं और 100 विकेट हासिल कर लिए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के पहले मैच की पहली पारी में नोमान ने 20 ओवर फेंककर केवल एक विकेट लिया, वहीं दूसरी पारी में उन्होंने 18 ओवर में तीन विकेट अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की है। नोमान की सफलता तो बड़ी है, लेकिन उन्हें ये काफी देर बाद मिली है। काफी पहले ही उन्हें ये काम करना चाहिए था। लेकिन उनके डेब्यू में ही देरी हुई। देखना होगा कि उनका करियर कितने दिन और चलता है।





