Explained: सोने का बढ़ता आयात कैसे कराता है इकोनॉमी को नुकसान, आंकड़ों से समझिए पूरी बात​

पीएम मोदी ने रविवार को लोगों से सोने की खरीद को टालने को कहा ताकि इकोनॉमी को बल मिल सके. दरअसल देश में बीते कुछ सालों में सोने के आयात में बेतहाशा तेजी आई है. भारत का सोना आयात 202526 में 24 प्रतिशत से अधिक बढ़कर रिकॉर्ड 71.98 अरब डॉलर पर पहुंच गया. यह 202425 में 58 अरब डॉलर, 202324 में 45.54 अरब डॉलर, 202223 में 35 अरब डॉलर, 202122 में 46.14 अरब डॉलर, 202021 में 34.62 अरब डॉलर और 201920 में 28.2 अरब डॉलर था. सोने के अधिक आयात से देश के व्यापार घाटे एवं विदेशी मुद्रा व्यय पर दबाव पड़ता है.

Explained: सोने का बढ़ता आयात कैसे कराता है इकोनॉमी को नुकसान, आंकड़ों से समझिए पूरी बात​

202526 में व्यापार घाटा बढ़कर 333.2 अरब डॉलर हो गया. वही देश का चालू खाते का घाटा भी प्रभावित हुआ है. भारत, चीन के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सोना उपभोक्ता है. सरकार ने सोना, चांदी और प्लेटिनम से जुड़े उत्पादों के आयात पर नियंत्रण लगाए हैं ताकि मुक्त व्यापार समझौतों के दुरुपयोग को रोका जा सके. दरअसल कुछ व्यापारी कम टैक्स वाले देशों का फायदा उठाकर थाईलैंड जैसे देशों से बिना जड़े आभूषण के नाम पर आयात बढ़ा रहे थे. जिसका असर सरकारी खजाने पर साफ देखा जा सकता है.

चीन के बाद भारत सोने का सबसे बड़ा आयातक देश

भारत, चीन के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सोना उपभोक्ता है.आयात मुख्य रूप से आभूषण उद्योग द्वारा संचालित होता है.वैश्विक अनिश्चितता के समय सोने को सुरक्षित निवेश माना जाता है जिससे इसकी मांग बढ़ जाती है. वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार सोने के आयात में वृद्धि मुख्य रूप से कीमतों में उछाल के कारण हुई है.कीमत 202425 में 76,617.48 डॉलर प्रति किलोग्राम से बढ़कर 202526 में 99,825.38 डॉलर प्रति किलोग्राम हो गई. राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत लगभग 1.5 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है.अप्रैल पिछले वर्ष में यह पहली बार एक लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार गई थी.

ज्यादा आयात कैसे कराता है इकोनॉमी को नुकसान

सोने के अधिक आयात से देश के व्यापार घाटे एवं विदेशी मुद्रा व्यय पर दबाव पड़ता है.202526 में व्यापार घाटा बढ़कर 333.2 अरब डॉलर हो गया.चालू खाते का घाटा भी प्रभावित हुआ.भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार, अक्टूबरदिसंबर तिमाही में सीएडी बढ़कर 13.2 अरब डॉलर हो गया. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। कुल आयात में सोने की हिस्सेदारी नौ प्रतिशत से अधिक है.202526 में भारत का कुल आयात 775 अरब डॉलर रहा.

भारत किन देशों से करता है सोने का आयात

भारत के लिए सोने का सबसे बड़ा स्रोत स्विट्जरलैंड है.इसके बाद संयुक्त अरब अमीरात और दक्षिण अफ्रीका का स्थान है.वहीं स्विट्जरलैंड से कुल माल आयात 202526 के दौरान 11.36 प्रतिशत बढ़कर 24.27 अरब डॉलर हो गया.

कैसे कम होगा सोने का आयात

सरकार ने सोना, चांदी और प्लेटिनम से जुड़े उत्पादों के आयात पर नियंत्रण लगाए हैं ताकि मुक्त व्यापार समझौतों के दुरुपयोग को रोका जा सके.कुछ व्यापारी शुल्क अंतर का फायदा उठाकर थाईलैंड जैसे देशों से बिना जड़े आभूषण के नाम पर आयात बढ़ा रहे थे.वर्ष 2022 में आयात शुल्क 10.75 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत किया गया.202425 के बजट में इसे घटाकर छह प्रतिशत कर दिया गया ताकि आभूषण उद्योग को बढ़ावा मिले और तस्करी कम हो.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

आर्थिक शोध संस्थान ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनीशिएटिव ने सरकार से मुक्त व्यापार समझौतों की समीक्षा करने को कहा है.खासकर भारतयूएई व्यापार समझौते के तहत दी गई रियायतों को.इस समझौते के तहत यूएई से सोना सामान्य शुल्क से एक प्रतिशत कम दर पर आयात किया जा सकता है.यह कोटा 120 टन से बढ़कर 2027 तक 200 टन हो जाएगा. जीटीआरआई के संस्थापक अजय श्रीवास्तव के मुताबिक 2024 में शुल्क घटने के बाद दुबई से आने वाला सोना प्रभावी रूप से केवल पांच प्रतिशत शुल्क पर भारत पहुंच रहा है.

तेजी से बढ़ रहा है यूएई से सोने का आयात

यूएई से सोने का आयात तेजी से बढ़ा है.2022 में यह 2.9 अरब डॉलर, 2023 में 6.7 अरब डॉलर और 2025 में 16.5 अरब डॉलर रहा.एफटीए से पहले भारत के सोने के आयात में दुबई की हिस्सेदारी 7.9 प्रतिशत थी जो 2025 में बढ़कर 28 प्रतिशत हो जाएगी.श्रीवास्तव ने कहा यह प्रवृत्ति चिंताजनक है क्योंकि संयुक्त अरब अमीरात न तो सोने का खनन करता है और न ही कोई बड़ा प्रसंस्करण कार्य करता है.ऐसा प्रतीत होता है कि अधिकांश व्यापार में तीसरे देशों से दुबई के रास्ते सोने की ढुलाई की जाती है, ताकि भारत के कम शुल्कों का लाभ उठाया जा सके. जीटीआरआई ने सख्त नियम, रियायतों की समीक्षा और भविष्य के व्यापार समझौतों से सोना, चांदी, प्लेटिनम व हीरे को बाहर रखने की सिफारिश की है,ताकि भारत के व्यापार संतुलन एवं विदेशी मुद्रा भंडार की रक्षा की जा सके.

Leave a Reply