रणवीर सिंह के फैंस ये खबर सुनकर खुश हो गए थे कि वो बड़े पर्दे पर भगवान शिव का किरदार निभाते नजर आएंगे। खबर आई कि रणवीर सिंह खुद इस फिल्म को प्रोड्यूस भी करेंगे। ये फिल्म तीन भागों में बनने वाली ट्रिलॉजी होगी।

पिंकविला में छपी रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर सिंह अब अपने करियर के सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक की तैयारी कर रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि रणवीर सिंह ने अमीष त्रिपाठी की मशहूर किताब The Immortals of Meluha के राइट्स अपनी प्रोडक्शन कंपनी Maa Kasam Film के तहत हासिल कर लिए हैं। इस मेगा प्रोजेक्ट के लिए उन्होंने बिड़ला स्टूडियोज के साथ साझेदारी की है और इसे एक भव्य ट्रिलॉजी के रूप में बनाया जाएगा।
रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट और वर्ल्डबिल्डिंग पर तेजी से काम चल रहा है। रणवीर सिंह और अनन्या बिड़ला खुद इस प्रोजेक्ट की क्रिएटिव डेवलपमेंट में शामिल हैं। खास बात यह है कि रणवीर सिंह इस ट्रिलॉजी में भगवान शिव का किरदार निभाते नजर आएंगे।
किताब के राइटर अमीष त्रिपाठी ने इन दावों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि रणवीर सिंह के फैन हैं मगर अभी तक किताब के राइट्स उनके पास ही हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल ऐसी कोई फिल्म नहीं बन रही है।
साल 2010 में अमीष त्रिपाठी की ‘इम्मोर्ट्ल्स ऑफ मेलुहा’ नाम की किताब आई थी। ये लेखक की शिव ट्रायलॉजी की पहली किताब थी। अगर ये खबर सच है कि रणवीर सिंह इसमें शिव का किरदार निभाएंगे तो ये काफी दिलचस्प होगा।
रणवीर सिंह, आदित्य धर की अगली फिल्म और जय मेहता की ‘प्रलय’ को लेकर भी चर्चा में हैं।
रणवीर सिंह की पिछली फिल्म धुरंधर 2 थी, जिसमें उन्होंने भारतीय जासूस जसकीरत सिंह रंगी के किरदार से लोगों का दिल जीत लिया था। फिल्म आदित्य धर ने डायरेक्ट की थी। फिल्म ने कमाई के मामले में इतिहास रच दिया था।





