अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ मोहनलाल की ओरिजिनल फिल्म से कितनी अलग होगी? मेकर्स ने किया खुलासा​

मोहनलाल स्टारर ‘दृश्यम 3’ जहां रिलीज़ के लिए तैयार है, वहीं अजय देवगन की हिंदी रीमेक भी तेजी से पोस्टप्रोडक्शन में है और इसे 2 अक्टूबर को रिलीज़ करने की तैयारी चल रही है। ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइज़ देश की सबसे सफल फिल्म सीरीज़ में गिनी जाती है, जिसकी हर भाषा में बनी फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है।

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ मोहनलाल की ओरिजिनल फिल्म से कितनी अलग होगी? मेकर्स ने किया खुलासा​

हालांकि मलयालम और हिंदी ‘दृश्यम’ फिल्मों की मूल कहानी एक जैसी रही है, लेकिन दोनों के ट्रीटमेंट, टोन और स्क्रीनप्ले में काफी अंतर देखने को मिला। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। हिंदी वर्जन को हमेशा हिंदी दर्शकों की पसंद के हिसाब से ढाला गया है।

प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक ने हाल ही में खुलासा किया कि ‘दृश्यम 3’ की हिंदी कहानी में भी कई बदलाव किए गए हैं। अभिषेक पाठक ने कहा कि फिल्म वहीं से शुरू होगी जहां ‘दृश्यम 2’ खत्म हुई थी, लेकिन मलयालम और हिंदी फिल्मों की कहानी आगे अलगअलग तरीके से आगे बढ़ेगी।

उन्होंने कहा, ”मलयालम ‘दृश्यम’ ज्यादा फैमिली ड्रामा है। हिंदी दर्शकों का टेस्ट अलग है, इसलिए हमने ‘दृश्यम 2’ में भी बदलाव किए थे और लोगों ने उन्हें पसंद किया। इस बार भी कहानी और स्क्रीनप्ले में बदलाव किए गए हैं, जिन्हें दर्शक महसूस करेंगे।”

अभिषेक पाठक ने यह भी बताया कि हिंदी ‘दृश्यम 3’ को 2 अक्टूबर को रिलीज़ करने की योजना है, क्योंकि यह तारीख फिल्म फ्रेंचाइज़ से खास तौर पर जुड़ी हुई है।

वहीं निर्देशक जीथू जोसेफ ने मलयालम ‘दृश्यम 3’ को लेकर कहा कि इस बार जॉर्जकुट्टी को यह तक नहीं पता होगा कि उसके पीछे कौन पड़ा है। पहले दो भागों में उसे मालूम था कि पुलिस और मृत लड़के का परिवार उसका पीछा कर रहा है, लेकिन इस बार खतरा कहीं ज्यादा रहस्यमयी होगा।

मलयालम ‘दृश्यम 3’ में मोहनलाल, मीना, अंसिबा हसन और एस्थर अनिल अपने पुराने किरदारों में लौट रहे हैं। फिल्म 21 मई को मोहनलाल के 66वें जन्मदिन पर रिलीज़ होगी।

दूसरी ओर हिंदी वर्जन में अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन और इशिता दत्ता अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। हालांकि ‘दृश्यम 2’ में अहम भूमिका निभाने वाले अक्षय खन्ना तीसरे भाग में वापसी नहीं करेंगे।

Leave a Reply