गर्मियों में जल्दी सूख जाती है अदरक, फॉलो करें ये टिप्स…हफ्तेभर रहेगी फ्रेश​

अदरक न सिर्फ खाने का स्वाद और खुशबू बढ़ाती है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है. सर्दियों के मौसम में तो अदरक को लंबे समय तक लोग स्टोर कर लेते हैं. लेकिन परेशानी गर्मियों में आती है. दरअसल, गर्मी के मौसम में बढ़ते तापमान के कारण अदरक बहुत जल्दी सूख जाती है. उसका रस खत्म हो जाता है और जल्दी खराब होने लगती है. ऐसे में लोग अक्सर सूखी और सख्त अदरक इस्तेमाल करने को मजबूर हो जाते हैं, जिससे खाने का स्वाद भी प्रभावित होता है.

गर्मियों में जल्दी सूख जाती है अदरक, फॉलो करें ये टिप्स…हफ्तेभर रहेगी फ्रेश​

अगर आप भी चाहते हैं कि अदरक लंबे समय तक ताजी, रसदार और इस्तेमाल लायक बनी रहे, तो स्टोर करने का सही तरीका जानना बेहद जरूरी है. कुछ आसान किचन टिप्स अपनाकर आप अदरक को पूरे हफ्ते तक फ्रेश रख सकते हैं. चलिए इस आर्टिकल में आपको भी बताते हैं अरदक को लंबे समय तक स्टोर करने के कुछ आसान टिप्स.

पेपर टॉवल में लपेटकर रखें

अदरक को हफ्तेभर तक फ्रेश रखने के लिए आप पेपर टॉवल वाला हैक अपना सकते हैं. इसके लिए आपको बस अदरक को अच्छी तरह धोकर सूखा लें और फिर पेपर टॉवल में लपेटकर एयरटाइट डिब्बे में रख दें. इससे एक्सट्रा नमी नहीं बनती और अदरक जल्दी खराब नहीं होती.

फ्रिज के वेजिटेबल सेक्शन में स्टोर करें

गर्मियों के मौसम में बाहर का तापमान वैसे भी ज्यादा गर्म होता है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। ऐसे में अदरक भी इससे प्रभावित होती है. इसे फ्रेश रखने के लिए आप फ्रिज के वेजिटेबल सेक्शन में अदरक को स्टोर करें. इससे नमी बनी रहेगी और अदरक कई दिनों तक फ्रेश रहेगी.

जिप लॉक बैग का इस्तेमाल करें

अदरक को फ्रेश रखने के लिए जिप लॉक बैग भी एक अच्छा उपाय है. इसके लिए आपको बस अदरक को अच्छी तरह धोकर सूखा लेना है और फिर उसे जिप लॉक बैग में रखना है. इस बैग में हवा कम जाने की वजह से अदरक जल्दी खराब नहीं होगी और उसका स्वाद भी बरकरार रहेगा.

छोटे टुकड़ों में काटकर फ्रीजर में रखें

अदरक ज्यादा मात्रा में हो तो उसे छोटेछोटे टुकड़ों में काटकर फ्रीजर में स्टोर कर सकते हैं. जरूरत पड़ने पर सीधे इस्तेमाल करें. इससे अदरक लंबे समय तक सुरक्षित रहती है और बारबार खराब होने का डर भी नहीं रहता.

Leave a Reply