कन्नड़ एक्टरप्रोड्यूसर दिलीप राज का बुधवार सुबह हार्ट अटैक पड़ने से निधन हो गया। उन्होंने 47 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। बताया जा रहा है कि अभिनेता को अचानक दिल का दौरा पड़ा और उन्हें तुरंत बेंगलुरु के अपोलो अस्पताल ले जाया गया।

जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। अब उनके निधन की खबर से कन्नड़ इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर साउथ स्टार्स, फैंस और दिलीप राज के सहकर्मी पोस्ट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें:
चेतन कुमार ने जताया शोक
अभिनेता चेतन कुमार ने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा, “47 साल की उम्र में प्रतिभाशाली कलाकार दिलीप राज के निधन की खबर सुनकर मैं बहुत दुखी हूं। मैंने 2009 में गोवा में एक गाने की शूटिंग के दौरान मिस्टर राज के साथ काम किया था। वे बहुत क्रिएटिव, दयालु और कूल इंसान थे। मैं उनका खास तौर पर इसलिए शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने एक डबिंग आर्टिस्ट के तौर पर मेरे किरदारों में जान डाल दी। उन्हें हमेशा प्यार से याद किया जाएगा।”
वहीं, एक फैन ने पोस्ट करते हुए लिखा, “दिलीप राज, आप मेरे हमेशा से पसंदीदा रहे हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। उन यादों और उन किरदारों के लिए धन्यवाद जिन्हें आपने जीवंत कर दिया। आपके अचानक चले जाने से कन्नड़ सिनेमा में एक बहुत बड़ा खालीपन आ गया है।”
कौन थे दिलीप राज?
2 सितंबर, 1978 को जन्मे दिलीप राज ने टेलीविजन, फिल्मों, थिएटर और प्रोडक्शन के जरिए कन्नड़ मनोरंजन जगत में एक लंबा और सम्मानित करियर बनाया। टेलीविजन पर लोकप्रियता हासिल करने से पहले, वह थिएटर और स्टेज पर अपने शानदार अभिनय के लिए काफी मशहूर थे। सालों में उन्होंने अलगअलग माध्यमों में यादगार भूमिकाएं निभाकर अपनी एक मजबूत फैन फॉलोइंग भी बना ली।
यह अभिनेता हाल ही में फिल्म ‘मॉकटेल 3’ में नजर आए थे, जहां दर्शकों ने उनके बेहतरीन अभिनय और नए लुक की खूब तारीफ की। फिल्मों के अलावा, वह टीवी के मशहूर सीरियल जैसे ‘कंबाडा माने’ और ‘जननी’ के लिए भी जाने जाते थे। कन्नड़ सिनेमा और टेलीविजन में उनके योगदान को आज भी फैंस और उनके साथ काम करने वाले लोग प्यार से याद करते हैं।
यह भी पढ़ें:





