Alia Bhatt Cannes 2026 Look: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट 12 मई को कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 के रेड कार्पेट पर नजर आईं। यह दूसरी बार था, जब एक्ट्रेस इस इवेंट का हिस्सा बनीं। अब उनका कान्स लुक सबके सामने आ गया है और यह आते ही सोशल मीडिया पर छा भी गया है। अपने दोनों लुक की कुछ तस्वीरें एक्ट्रेस ने भी इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिनमें उनका ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है।

आलिया ने पहले पहना बॉल गाउन
बता दें कि आलिया भट्ट ने ब्यूटी ब्रांड की ग्लोबल एम्बेसडर के तौर पर इस इवेंट में हिस्सा लिया है। यह फिल्म फेस्टिवल 12 मई को शुरू हुआ था और 23 मई तक चलेगा। ऐसे में आलिया ने सबसे पहले यश पाटिल द्वारा डिजाइन किया गया, लैंडस्केपप्रिंट वाला एक बॉल गाउन पहना। इस गाउन के साथ अपने लुक को पूरा करने के लिए अभिनेत्री ने बालों में मैसी बन बनाया और अलगअलग अंदाज में पोज दिए।
यह भी पढ़ें:
पीच गाउन में खूबसूरत लगीं आलिया
इसके बाद आलिया भट्ट ने Tamara Ralph द्वारा डिजाइन किया गया एक कस्टम ‘हाउट कॉउचर’ गाउन पहना, जो पीच कलर का था। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इस ऑफ शोल्डर गाउन के साथ अभिनेत्री ने लाइट पिंक कलर का ही शानदार नेकलेस पहना, जिसमें 168.27 कैरेट के मूंगे जड़े हुए थे, उनके इस पूरे लुक को रिया कपूर ने स्टाइल किया था।
अपने इस लुक को आलिया ने काफी सिंपल रखा। न्यूड पिंक लिपस्टिक, हल्का शिमरी आईशैडो और सॉफ्ट ब्लश उनके चेहरे पर नैचुरल ग्लो दे रहा था। वहीं हेयरस्टाइल के लिए उन्होंने अपने बालों को खुला रखा। अब फैंस और सेलेब्स उनका यह लुक देख कर सोशल मीडिया पर तारीफ कर रहे हैं।
कान्स में नजर आएंगे ये भारतीय
बता दें कि कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में आलिया भट्ट के अलावा ऐशवर्या राय, करण जौहर तारा सुतारिया, मौनी रॉय और एमी विक्र जैसे कई भारतीय भी इस बार नजर आ सकते हैं।
यह भी पढ़ें:





