उपरवाले ने रात सोने के लिए बनाई और दिन काम करने के लिए यही कुदरत का नियम है। चांद आपको सुलाने के लिए चमकता है और खूबसूरत सुबह दिखाने के लिए सूरज उगता है। लेकिन अब तो उल्टा हो रहा है लोग रातभर मोबाइललैपटॉप,रील्स में उलझे रहते हैं और फिर सूरज सिर पर आने तक सोते रहते हैं। जो नौकरीपेशा हैं वो भी वीकली ऑफ वाले दिन अपना रूटीन बिगाड़ लेते हैं। देर रात तक जागकर मूवी, सीरीज़ देखते है आउटिंग करते हैं और सुबह लेट तक सोते हैं। ऐसे में संडे रात को सोने के लिए शरीर उतना थका ही नहीं होता इसलिए नींद भी नहीं आती और फिर सोमवार की सुबह ऑफिस के लिए उठा ही नहीं जाता। थकानकमज़ोरी, सिरदर्द महसूस होता है।

हेल्थ एक्सपर्ट्स इस कंडीशन को मंडे ब्लूज़ के बाद अब सोशल जेटलैग भी कह रहे हैं। प्लेन में देर तक सफर करने से जेट लैग तो सुना था लेकिन ये सोशल जेट लैग पहली बार सुन रहा हूं। ये परेशानी आजकल युवाओं में काफी कॉमन हो गई है क्योंकि ये जो देर तक जागने और देर से उठने का ट्रेंड है। ये हर दूसरे यूथ की कहानी है यानि हर दूसरे यंगस्टर का सर्केडियन रिद्म बिगड़ा हुआ है। जिसकी वजह से पाचन के साथ लिवर, किडनी, मसल्स, ज्वाइंट्स, बोन्स कमजोर हो रहे हैं। बिहेवियर में चिड़चिड़ापन आ गया है बॉडी की बायोलॉजिकल क्लॉक बिगड़ने का सबसे बुरा असर नींद पर पड़ता है। जबकि अच्छी और गहरी नींद बहुत ज़रूरी है क्योंकि साउंड स्लीप सेहत के लिए टॉनिक का काम करती है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। बॉडी और ब्रेन को आराम देती है, सेल्स रिपेयर करती है, साइस जर्नल के मुताबिक जो लोग 6 घंटे नहीं सोते उनकी जिंदगी 12 परसेंट कम हो सकती है। ब्रेन स्लो, टेंशन लेवल हाई और तो और डिमेंशियाअल्जाइमर्स का खतरा भी बढ़ जाता है। इन सब बीमरियों से बचना है तो गौर से सुनिए क्या करना है। अपना सर्केडियन रिदम सुधारना है, वक्त पर सोना है और वक्त पर उठना है। और जो लोग करवटे बदलते रहते हैं जिन्हें नींद नहीं आती उन्हें सुकून की नींद के लिए आज स्वामी रामदेव आज तमाम उपाय बता रहे हैं।
अच्छी नींद कैसे आए
- ताजा खाना ही खाएं
- तलेभुने खाने से परहेज करें
- 56 लीटर पानी पीएं
- रोजाना वर्क आउट करें
इम्यूनिटी कैसे बढ़ाएं ?
- आधा घंटा धूप में बैठें
- विटामिनसी वाले फल खाएं
- हरी सब्जियां खाएं
- रात में हल्दी दूध लें
- आधा घंटा योग करें
दूर करें हाइपरटेंशन
- खूब पानी पीएं
- स्ट्रेस, टेंशन कम लें
- खाना समय से खाएं
- जंक फूड ना खाएं
हार्ट के लिए सुपर फूड
- अलसी
- लहसुन
- दालचीनी
- हल्दी
हार्ट को हेल्दी बनाए लौकी
- लौकी का सूप
- लौकी की सब्जी
- लौकी का जूस
हार्ट को मजबूत करने के नेचुरल उपाय
अर्जुन की छाल 2 ग्राम , दालचीनी 2 ग्राम, तुलसी 5 पत्ता उबालकर काढ़ा बनाएं और रोज पिएं। रोज पीने से हार्ट हेल्दी रहेगा।
पैन्क्रियाज रहेगा हेल्दी
- वर्कआउट करें।
- वजन कंट्रोल करें।
- स्मोकिंग ना करें।
- खूब पानी पीएं।
- जंकफूड से बचें।
- ज्यादा पेनकिलर ना लें।





