IPL 2026 के बाद ये 5 टीमें बदल सकती हैं कप्तान, एक के सीजन के बीच में ही बाहर होने की अफवाहें​

आईपीएल 2026 में कई भारतीय कप्तानों का निराशाजनक प्रदर्शन रहा है। यही कारण है कि उनकी टीमों ने भी इस सीजन खास प्रदर्शन नहीं किया है। उसमें से दो तो ही बाहर हो चुकी हैं। जबकि एक बाहर होने की कगार पर है। साथ ही दो ऐसे खिलाड़ी हैं जिनकी कप्तानी और व्यक्तिगत प्रदर्शन पूरे सीजन खास नहीं रहे। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। ऐसे ही पांच कप्तानों के बारे में जानते हैं जिनकी शायद आईपीएल 19 के बाद कप्तानी छिन सकती है।

IPL 2026 के बाद ये 5 टीमें बदल सकती हैं कप्तान, एक के सीजन के बीच में ही बाहर होने की अफवाहें​

इस लिस्ट में मौजूद एक कप्तान ऐसा भी है जिसको लेकर बीच सीजन ही कई खबरें आने लगी हैं। ऐसी अफवाहें भी हैं कि वह दूसरी फ्रेंचाइजियों के टच में हैं। ऐसी तमाम रिपोर्ट्स आ रही हैं और कई अटकलें लगाई जा रही हैं। जानते हैं एकएक करके सभी पांच कप्तानों के बारे में जिनकी अगले सीजन से बतौर कप्तान छुट्टी हो सकती है:

1 ऋषभ पंत

आईपीएल 2025 में 14 में से 8 मैच हारकर सातवें स्थान पर लखनऊ की टीम थी और 2026 में 11 मैचों में ही आठ मैच हारकर आखिरी स्थान पर है। यह टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। ऐसे में लगातार दो सीजन में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद अब पूरे आसार हैं कि 2027 सीजन से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में कई बदलाव हो सकते हैं। सबसे पहली गाज टीम के कप्तान ऋषभ पंत पर गिर सकते हैं और आईपीएल 2027 के ऑक्शन में टीम बड़ी खरीदारी कर सकती है।

2 अक्षर पटेल

अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 2025 में भी प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई थी। उसके बाद 2026 में भी टीम के प्लेऑफ में ना के बराबर पहुंचने के आसार हैं। भारतीय ऑलराउंडर का कप्तान बनने के बाद खुद के प्रदर्शन का ग्राफ भी गिरा है। यही कारण है कि अब दिल्ली की टीम आईपीएल 2027 से पहले नए कॉम्बिनेशन और नए कप्तान का रुख कर सकती है।

3 हार्दिक पंड्या

पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन के सीजन में बेहद शर्मनाक रहा है। एक से बढ़कर एक धाकड़ इंटरनेशनल खिलाड़ी, टीम के अंदर आपसी कलह, फॉलोअनफॉलो कंट्रोवर्सी इन सारे मुद्दों से यह फ्रेंचाइजी सवालों के घेरे में है। बीच सीजन अफवाहें ऐसी भी हैं कि हार्दिक अन्य टीमों से कॉन्टैक्ट भी कर चुके हैं और वह अगले सीजन मुंबई का साथ छोड़ सकते हैं। ऐसे में इस बात के काफी आसार हैं कि मुंबई इंडियंस अब 2027 में शायद हार्दिक के अलावा किसी और को कप्तान बना सकती है।

4 अजिंक्य रहाणे

आईपीएल 2025 में 14 में से 7 मैच हारने वाली केकेआर का मौजूदा सीजन में भी शुरुआती प्रदर्शन बेहद खराब था। उसके बाद टीम ने लगातार चार मैच जीते और प्लेऑफ की रेस में बनी जरूर है लेकिन संभावनाएं काफी कम हैं क्योंकि उसे सभी मैच अब जीतने हैं। यानी 2024 की चैंपियन टीम एक और निराशाजनक सीजन के साथ अंत कर सकती है।

टीम के पास सबसे महंगे कैमरन ग्रीन, धाकड़ फिन एलन, टिम सीफर्ट, रोवमैन पॉवेल जैसे प्लेयर थे लेकिन फिर भी कुछ खास नहीं कर पाई। ऐसे में अब केकेआर 2027 सीजन से पहले नए कप्तान और नए कॉम्बिनेशन की तरफ देख सकती है।

5 ऋतुराज गायकवाड़

चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन 2025 आईपीएल में बेहद शर्मनाक था और टीम 14 में से 10 मैच हारकर आखिरी स्थान पर रही थी। अब इस सीजन भी टीम ने शुरुआत अच्छी नहीं की और अभी भी प्लेऑफ के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। ऋतुराज का ग्राफ बतौर बल्लेबाज भी कप्तानी के प्रेशर से गिरा है। ऐसे में जैसे अनुभवी खिलाड़ी और कप्तान के होते हुए चेन्नई सुपर किंग्स अगले सीजन अपने नेतृत्व में बड़ा बदलाव कर सकती है।

IPL 2026 Playoffs Analysis: किस टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की कितनी प्रतिशत संभावना?

आईपीएल 2026 के 56 मैच हो चुके हैं और अब सिर्फ 14 लीग मैच ही बाकी हैं। ऐसे में गुजरात टाइटंस की टीम प्लेऑफ के टिकट के बेहद करीब नजर आ रही है। अभी तक हालांकि, किसी भी टीम की जगह टॉप 4 में पक्की नहीं हुई है।

Leave a Reply