Stress Symptoms: हर समय थकान, गुस्सा और बेचैनी? ज्यादा तनाव के हो सकते हैं ये संकेत​

High Stress Symptoms: आजकल की बिजी और भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव ने अमूमन लोगों के घेर लिया है. काम का दबाव, करियर की टेंशन और परिवार की जिम्मेदारी के बीज स्ट्रेस एक आम समस्या बन गया है. पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर इंसान मानसिक रूप से काफी ज्यादा थकता जा रहा है, जो धीरेधीरे स्ट्रेस को और भी ज्यादा बढ़ा देता है. स्ट्रेस होने पर सिर्फ मेंटल हेल्थ ही प्रभावित नहीं होती है. बल्कि पूरे शरीर पर इसका असर देखने को मिलता है. हर समय थकान महसूस होना, छोटीछोटी बातों पर गुस्सा आना, मन में बेचैनी रहना, नींद पूरी न होना और किसी काम में मन न लगना ऐसे संकेत हैं, जो बताते हैं कि आपका शरीर और दिमाग लगातार दबाव में है.

Stress Symptoms: हर समय थकान, गुस्सा और बेचैनी? <span class=ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। ज्यादा तनाव के हो सकते हैं ये संकेत​" loading="lazy" />

ज्यादा तनाव धीरेधीरे इंसान की मानसिक और शारीरिक सेहत को कमजोर करने लगता है. इसका असर दिल की धड़कन, पाचन तंत्र, नींद और इम्यून सिस्टम तक पर पड़ सकता है. कई लोग लंबे समय तक तनाव में रहने के बावजूद यह नहीं समझ नहीं पाते कि उनके व्यवहार और स्वास्थ्य में आ रहे बदलाव की असली वजह क्या है. इस आर्टिकल में हम आपको वो बहुत ज्यादा स्ट्रेस के लक्षण के बारें में बताने जा रहे हैं. ताकि आप समय रहते इसे कंट्रोल कर सकें.

सिरदर्द होना है संकेत

में बहुत स्ट्रेस के कुछ संकेतों के बारे में बताया गया है, जिसमें सिरदर्द भी शामिल है. रिपोर्ट में बताया गया है कि अगर आपको बहुत ज्यादा स्ट्रेस रहता है तो दिमाग की नसों और मांसपेशियों में खिंचाव भी बढ़ता है. जिससे बारबार सिरदर्द या भारीपन महसूस हो सकता है. यहां तक की कई लोगों को माइग्रेन जैसी समस्या भी होने लगती है.

कम एनर्जी महसूस होना

बहुत ज्यादा स्ट्रेस होने पर शरीर में एनर्जी की भी कमी महसूस होने लगती है. भले ही आप ज्यादा काम न करें लेकिन शरीर हमेशा थकाथका, कमजोर और सुस्त फील करता है.

नींद न आना या बेचैनी होना

जब आपको स्ट्रेस होता है तो आपका दिमाग लगातार एक्विट रहता है. भले ही आप जितनी भी सोने की कोशिश करें दिमाग शांत नहीं हो पाता है. इससे नींद की क्वालिटी भी खराब होती है और आप गहरी नींद में नहीं जा पाते. ऐसे में सुबह उठने पर फ्रेश भी फील नहीं होता है.

दिल की धड़कन में बदलाव

तनाव की स्थिति में शरीर “फाइट या फ्लाइट” मोड में चला जाता है, जिससे दिल तेज धड़क सकता है या धड़कन अचानक बढ़तीघटती महसूस हो सकती है.

ज्यादा पसीना आना

बहुत ज्यादा पसीना आना भी ज्यादा स्ट्रेस का एक संकेत है. दरअसल, इस स्थिति में शरीर में एड्रेनालिन हार्मोन बढ़ाने लगता है. इसकी वजह से बिना ज्यादा मेहनत के भी हथेलियों, पैरों या पूरे शरीर में ज्यादा पसीना आ सकता है.

मुंहासे होना भी है संकेत

आपको जानकर हैरानी होगी. लेकिन हेल्थलाइन के मुताबिक स्ट्रेस होने पर स्किन पर भी असर पड़ता है. दरअसल स्ट्रेस हार्मोन स्किन में ऑयल के प्रोडक्शन को बढ़ाते हैं, जिसकी वजह से चेहरे पर पिंपल्स और मुंहासे निकलने लगते हैं.

पाचन संबंधी समस्याएं

बहुत ज्यादा तनाव पेट पर सीधा असर डालता है. गैस, कब्ज, एसिडिटी, पेट दर्द या भूख कमज्यादा होने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. वही शरीर में कई जगह दर्द भी रहने लगता है.

वजन बढ़ना या भूख में बदलाव

कुछ लोग तनाव में ज्यादा खाना शुरू कर देते हैं, जबकि कुछ की भूख कम हो जाती है. इससे वजन बढ़ या घट सकता है. इसके अलावा लगातार स्ट्रेस इम्यून सिस्टम को कमजोर कर देता है. इसलिए सर्दीजुकाम, थकान या छोटीछोटी बीमारियां बारबार होने लगती हैं.

Leave a Reply