पाकिस्तानी टीम में फिर बदलेगा कप्तान? बांग्लादेश के खिलाफ हार से तिलमिलाया PCB! ये खिलाड़ी संभाल सकता है कमान​

Pakistan Test Cricket Team: पाकिस्तान क्रिकेट टीम को ढाका टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ मिली हार के बाद टीम के भीतर बड़े बदलाव की चर्चाएं तेज हो गई हैं। 104 रन से मिली इस हार ने सिर्फ खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर ही नहीं, बल्कि कप्तानी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। मौजूदा कप्तान शान मसूद आलोचनाओं के घेरे में आ गए हैं। बल्लेबाजी में उनका प्रदर्शन बेहद साधारण रहा और दोनों पारियों में वह टीम को संभालने में नाकाम रहे। ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के भीतर अब नई कप्तानी को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। माना जा रहा है कि बोर्ड जल्द ही टीम की दिशा बदलने के लिए बड़ा फैसला ले सकता है।

पाकिस्तानी टीम में फिर बदलेगा कप्तान? <span class=ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ हार से तिलमिलाया PCB! ये खिलाड़ी संभाल सकता है कमान​" loading="lazy" />

बाबर आजम की वापसी की चर्चा तेज

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के कुछ वरिष्ठ अधिकारी बाबर आजम को फिर से टेस्ट टीम की कमान सौंपने के पक्ष में दिखाई दे रहे हैं। टीम मैनेजमेंट का मानना है कि मौजूदा समय में पाकिस्तान को एक ऐसे कप्तान की जरूरत है जो खिलाड़ियों को साथ लेकर चल सके और लगातार खराब हो रहे प्रदर्शन को संभाल सके। बाबर इससे पहले भी पाकिस्तान के लिए तीनों फॉर्मेट में कप्तानी कर चुके हैं और टीम को कई अहम मुकाबलों में जीत दिलाई थी। यही वजह है कि बोर्ड के अंदर उनके नाम पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।

दूसरे टेस्ट में वापसी कर सकते हैं बाबर

घुटने की चोट की वजह से ढाका टेस्ट का हिस्सा नहीं बन पाए थे, लेकिन खबरें हैं कि वह दूसरे टेस्ट के लिए पूरी तरह फिट हो सकते हैं। दूसरा मुकाबला 18 मई से खेला जाना है और टीम प्रबंधन उनकी वापसी को लेकर सकारात्मक नजर आ रहा है। सूत्रों के मुताबिक अगर बाबर दूसरे टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन करते हैं और बल्ले से बड़ी पारी खेलते हैं, तो कप्तानी की रेस में उनका दावा काफी मजबूत हो जाएगा। टीम के कई खिलाड़ी भी चाहते हैं कि बाबर दोबारा नेतृत्व संभालें, क्योंकि उनके पास कप्तानी का अनुभव और दबाव झेलने की क्षमता दोनों मौजूद हैं।

वनडे टीम की कप्तानी भी मिल सकती है

रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि सिर्फ टेस्ट ही नहीं, बल्कि वनडे टीम की कप्तानी को लेकर भी बाबर आजम के नाम पर विचार कर रहा है। अगले साल होने वाले बड़े टूर्नामेंट को देखते हुए बोर्ड अनुभवी नेतृत्व चाहता है। बाबर 2019 से 2023 तक पाकिस्तान के तीनों फॉर्मेट के कप्तान रहे थे। हालांकि 2023 वनडे वर्ल्ड कप के बाद उन्होंने कप्तानी छोड़ दी थी। इसके बाद उन्हें 2024 टी20 वर्ल्ड कप में फिर जिम्मेदारी मिली, लेकिन टीम के खराब प्रदर्शन के चलते उन्होंने दोबारा पद से इस्तीफा दे दिया था। अब एक बार फिर उनकी वापसी की चर्चाओं ने पाकिस्तान क्रिकेट में हलचल बढ़ा दी है।

Leave a Reply