20 साल बाद भी क्यों सदाबहार है ‘वीर ज़ारा’ का गाना ‘आया तेरे दर पर दीवाना’​

2004 में आई फिल्म ‘वीर ज़ारा’ के वैसे तो सभी गाने दिल को छू जाने वाले है। उसी में एक गाना है जो स्प्रिचुएलिटी और प्रेम को एक साथ में गहरे तरीके से दिखाता है। ऐसे जैसे कि सुनने वाला उसमें गुम ही हो जाए। गाने का नाम है ‘आया तेरे दर पर दीवाना’। ये एक कव्वाली बेस्ड गीत है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। जिसके शौकीन आज भी मौजूद है।

20 साल बाद भी क्यों सदाबहार है ‘वीर ज़ारा’ का गाना ‘आया तेरे दर पर दीवाना’​

यश चोपड़ा निर्देशित फिल्म ‘वीर ज़ारा’ में इस गाने की शुरुआत प्रीति ज़िंटा और मनोज बाजपेयी के साथ होती है। ये गाना किसी को भी अपने प्यार की याद दिलाने में कामयाब होगा। इस गाने का म्यूज़िक धीरेधीरे रफ्तार पकड़ता है।

शुरुआत में काफी धीरे लेकिन इमोशन्स को अंत तक बांधे रखेगा। गाने को 60’s, 70’s के मशहूर गीतकार मदन मोहन की धुन पर रिक्रिएट किया गया है। उनके नाम काफी सारी मशहूर गज़ले है और उन्हें रुहानी धुनों के लिए जाना जाता है।

5 मिनट 41 सेकेंड के इस गाने में आप हर तरह का गहरा इमोशन महसूस करेंगे। इसमें गीतकार प्यार, मजबूरी, दूरी, मिलन और उसके बाद दोबारा बिछड़ने के भावों को अच्छे से दिखाता है।

इस गाने में नकली बारिश का इस्तेमाल किया है जो बिल्कुल उस वक्त होती है जब शाहरुख वहां पहुंचते है। ये गाना दो लोगों के आत्मिक मिलन को दिखाता है जब शाहरुख की आहट पर प्रीति ज़िंटा सब छोड़कर उनकी तरफ भाग आती है।

जावेद अख्तर का जादू

इस गाने को स्प्रिचुअल और प्रेम से भरे बोल बॉलीवुड के दिग्गज लिरिसिस्ट जावेद अख्तर ने लिखे है। गीतकार मदन मोहन की पुरानी लेकिन बिना इस्तेमाल हुई धुन पर जावेद साहब ने ये कंपोज़िशन बनाई थी।

जिसे बाद में संजीव कोहली ने रिक्रिएट किया था। जावेद अख्तर ने इस गाने में प्रेम को इबादत की तरह बताया है। दर और दीवाना जैसे शब्द इस गाने में और वजन डालते है। यह गाना उन लोगों के लिए एक गहने जैसा है जो संगीत में गहराई ढूंढते है।

इस गाने की यूट्यूब वीडियो पर आज भी युवा ये कहते दिखाई देते है कि अब ऐसे बोल, कला और संगीत बॉलीवुड से गायब हो चुका है।

गहरे बोल और इमोशन्स

इस गाने के बोल काफी गहरे है, इसमें कोई शक नहीं कि ऐसी लिखावट सिर्फ उसी दौर के गानों में हो सकती थी। सुरीली लय और जोरदार अलाप दोनों का संतुलन गाने को दिल तक पहुंचाता है।

बल्कि सिर्फ ये गाना नहीं, इस फिल्म से आज का युवा भी काफी कनेक्ट करता है। आज के समय में भी असली संगीत जानने वालों ने इस गाने को सुनने के बाद शायद ही नापसंद किया हो।

ये एक गहरा प्रभाव डालने वाला गाना है। गाने की धीमी रफ्तार जब आपको इससे जोड़ती है तो उसके बाद तेजी पकड़ने वाला संगीत आपको एक अलग ही यात्रा पर ले जाता है।

यश चोपड़ा का आइकॉनिक अंदाज

90’s में यश चोपड़ा को उनकी फिल्मों के लिए जाना जाता था। उन्होंने लव स्टोरी पर आधारित बहुत सी सुपरहिट फिल्में बनाईं। उन्हें बॉलीवुड का ‘किंग ऑफ रोमांस’ कहा जाता था।

शाहरुख खान के साथ उन्होंने ‘डर’, ‘दिल तो पागल है’, ‘वीर ज़ारा’ और ‘जब तक है जान’ जैसी काफी सुपरहिट फिल्में बनाई। उनका प्रेम कहानी दिखाने का एक अलग तरीका था। जो उनकी हर फिल्म में नजर भी आता था।

शाहरुख खान और प्रीती ज़िंटा की जोड़ी

अभिनेता शाहरुख खान इस गाने में अपनी आंखों से एक प्रेमी के इमोशन्स को अच्छे से बयां करते है। इनकी जोड़ी ने इस फिल्म में कमाल कर दिया था। प्रीति ज़िंटा के साथ उनकी यह फिल्म साल 2004 में रिलीज़ हुई थी।

इस फिल्म में शाहरुख खान और प्रीति ज़िंटा के अलावा मनोज बाजपेयी, बोमन इरानी, किरन खेर, अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी भी मौजूद थे।

Leave a Reply