Mega deal between Adani Group and IHG: जयपुर-मुंबई समेत 5 शहरों में खुलेंगे लग्जरी होटल, ‘किम्प्टन’ ब्रांड की भारत में एंट्री…​

मुंबई: भारत के एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर में अपनी धाक जमाने के बाद अब अदाणी ग्रुप हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में एक बड़ा धमाका करने जा रहा है। देश के सबसे बड़े प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर, अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने दुनिया की दिग्गज होटल कंपनी IHG होटल्स एंड रिसॉर्ट्स के साथ एक ऐतिहासिक समझौता किया है। इस डील के तहत भारत के प्रमुख शहरों में 5 नए होटल विकसित किए जाएंगे, जिससे देश में लगभग 1,500 नए लग्जरी कमरे जुड़ेंगे।

Mega deal between Adani Group and IHG: जयपुर-मुंबई समेत 5 शहरों में खुलेंगे लग्जरी होटल, ‘किम्प्टन’ ब्रांड की भारत में एंट्री…​

जयपुर में खुलेगा देश का पहला ‘किम्प्टन’ होटल

इस साझेदारी की सबसे बड़ी हाईलाइट वैश्विक स्तर पर मशहूर बुटीक लग्जरी ब्रांड ‘किम्प्टन होटल्स एंड रेस्टोरेंट्स’ का भारत में डेब्यू है। इस ब्रांड का पहला होटल गुलाबी नगरी जयपुर में खोला जाएगा। किम्प्टन अपने यूनिक डिजाइन और शेफड्रिवन डाइनिंग एक्सपीरियंस के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इसके अलावा, नवी मुंबई , मंगलुरु और तिरुवनंतपुरम में ‘हॉलिडे इन’ और ‘हॉलिडे इन एक्सप्रेस’ जैसे ब्रांड्स के तहत मिक्स्डयूज़ होटल प्रोजेक्ट्स तैयार किए जाएंगे।

प्रणव अदाणी का विज़न: ‘एयरपोर्ट सिटी’ से बदलेगा अनुभव

अदाणी एंटरप्राइजेज के डायरेक्टर प्रणव अदाणी ने इस मौके पर कहा, “हमारा उद्देश्य ऐसे वर्ल्डक्लास डेस्टिनेशन तैयार करना है जहाँ यात्रा और ठहरने का अनुभव एक साथ मिल सके।” अदाणी ग्रुप अपने एयरपोर्ट्स के आसपास करीब 663 एकड़ जमीन पर ‘एयरपोर्ट सिटी’ विकसित कर रहा है। यह पार्टनरशिप उसी विजन का हिस्सा है, जो भारत के बढ़ते एविएशन इकोसिस्टम और ट्रैवल डिमांड को ध्यान में रखकर की गई है।

हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में नई क्रांति

IHG होटल्स के साउथ वेस्ट एशिया मैनेजिंग डायरेक्टर सुदीप जैन ने इस समझौते को भारतीय बाजार के लिए एक मील का पत्थर बताया है। वर्तमान में IHG भारत में 52 होटल संचालित कर रहा है और अगले कुछ वर्षों में इसकी संख्या दोगुनी करने की योजना है। अदाणी ग्रुप के साथ यह सहयोग न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगा, बल्कि ट्रांजिट और बिजनेस ट्रैवलर्स के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं भी सुनिश्चित करेगा।

Leave a Reply