प्रतीक यादव के सांप वाले टैटू में छिपा था जिंदगी का गहरा राज, जानें सांप, कंपास और लाइफ साइकिल का मतलब

प्रतीक यादव की मौत के बाद उनके हाथ पर बने खास टैटू की चर्चा तेज हो गई है. सांप, नॉर्डिक कंपास और लाइफ साइकिल जैसे चिन्हों से बने इस टैटू का मतलब जिंदगी, सुरक्षा और नई शुरुआत है.

prateek yadav

प्रतीक यादव की अचानक मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई, जो फेफड़ों में खून के थक्के जमने के कारण हुआ था. इस बीच उनके टैटू बेहद वायरल हो रहे हैं. प्रतीक को टैटू बनवाने का शौक था.

प्रतीक यादव के हाथ पर बना सांप वाला टैटू नॉर्डिक मिथकों से प्रेरित था. इसमें सांप, कंपास और लाइफ साइकिल जैसे प्रतीकों को शामिल किया गया था, जिनका कनेक्शन अनंत जीवन, सही दिशा और मुश्किल समय में मजबूती से जोड़ा जाता है.

विज्ञापन

हाथ पर बनवाया था नॉर्डिक टैटू

प्रतीक यादव के हाथ पर बना टैटू पुराने यूरोपीय यानी नॉर्डिक किस्सों और मान्यताओं से जुड़ा हुआ था. इस टैटू में कई ऐसे निशान बने थे, जिन्हें लोग सुरक्षा, सही रास्ता और अच्छी ऊर्जा का प्रतीक मानते हैं. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। सबसे खास डिजाइन एक बड़े सांप का था, जिसे “जोरमुंगंदर” कहा जाता है. मान्यता है कि यह सांप पूरी दुनिया के चारों तरफ घूमकर अपनी ही पूंछ को मुंह में पकड़ता है. इसे जिंदगी के लगातार चलते रहने और हर अंत के बाद नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है.

क्या दिखाता है यह सांप?

यह डिजाइन “ओरोबोरोस” का प्रतीक माना जाता है. इसका मतलब है जीवन का कभी न खत्म होने वाला चक्र. यह साइन बताता है कि इस दुनिया में हर अंत के बाद एक नई शुरुआत होती है. इसी वजह से इस चिन्ह को अनंत जीवन, बदलाव और पुनर्जन्म से जोड़कर देखा जाता है.

टैटू में बना नॉर्डिक कंपास

प्रतीक यादव के टैटू में एक पहिए जैसा चिन्ह भी बना था, जिसे “वेगविसिर” या नॉर्डिक कंपास कहा जाता है. यह आइसलैंड की पुरानी मान्यताओं से जुड़ा प्रतीक है. माना जाता है कि जिसे यह चिन्ह मार्गदर्शन देता है, वह मुश्किल हालात में भी सही रास्ता नहीं भूलता. यह नेगेटिव एनर्जी से बचाने वाला साइन है.

Leave a Reply