Highest Score in ODI Cricket World Record: क्रिकेट जगत में कुछ भी संभव है, इसलिए इसे अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है। जिम्बाब्वे ने अनोखा कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। जिम्बाब्वे की टीम ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसे जान कर आप चौक जाएंगे। जिम्बाब्वे की एक टीम ने वनडे क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 50 ओवर में 822 रनों का विशाल और ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना दिया है।

तो वहीं चेज कर रही टीम टारगेट का पीछा करते हुए महज 28 रनों पर ऑल आउट हो गई। डोमेस्टिक क्रिकेट में जिम्बाब्वे ने नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा। दरअसल, यह मुकाबला स्कॉर्पियंस क्रिकेट क्लब और मीथेन लायंस के बीच खेला गया था।
स्कॉर्पियंस क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेजबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी टीम ने देखतेहीदेखते 50 ओवरों में सिर्फ 4 विकेट गवाकर 822 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया। इस विशाल रन चेज को देखकर मीथेन लायंस के भी पसीने छूट गए और टीम सिर्फ 28 रनों में ऑल आउट हो गई। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इसी के साथ स्कॉर्पियंस क्रिकेट क्लब ने यह मुकाबला 794 रनों से अपने नाम किया।
1 ट्रिपल सेंचुरी, 1 डबल सेंचुरी और 1 सेंचुरी
मैच की बात करें, तो स्कॉर्पियंस क्रिकेट क्लब ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। मैच के हाइलाइट खिलाड़ी विन्फ्रेड मुटेंडे ने सिर्फ 75 गेंदों में दोहरा शतक लगाते हुए 203 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 23 चौके और 13 छक्के लगाकर सभी को हैरान कर दिया। उनका साथ दे रहे मडेम्बो ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया।
उन्होंने सिर्फ 143 गेंदों में तीन शतक जड़ते हुए 302 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 50 चौके और 7 छक्के जड़े। दोनों तरफ से हो रही आतिशी बल्लेबाजी ने मीथेन लायंस के पसीने छुड़ा दिए।
Something happened in Zimbabwe when we were busy with IPL and Elections. 800+ in 50 overs match and 790+ winning margin.
Scorpion Cricket Club. pic.twitter.com/VPkLr8xsqN— Ajay R May 12, 2026
इसके बाद गैब्रियल जया मैदान में उतरे और सिर्फ 49 गेंदों में 110 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया। पारी के अंत में विन्सेंट मोयो ने भी अपने हाथों का कमाल दिखाया और 39 गेंदों में 78 रन बनाए और स्कोर को 822 रन तक पहुंचा दिया और एक विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।
–
रनों के मामले में ऐतिहासिक जीत
स्कॉर्पियंस क्रिकेट क्लब की बेहतरीन पारी के दौरान टीम का रन रेट 16.44 प्रति ओवर रहा। जो कि में असंभवसा है, जिसे इस टीम ने संभव कर दिखाया है। इस लक्ष्य का सामना करने उतरी मीथेन लायंस 28 रनों में ही ऑल आउट हो गई। क्रिकेट के पूरे इतिहास में, कई टीमों ने पहले भी 500 रनों का आंकड़ा पार किया है।
साल 2022 में, भारतीय में, तमिलनाडु ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ सिर्फ दो विकेट खोकर 506 रन बनाकर एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। वहीं, अंतरराष्ट्रीय एक दिवसीय क्रिकेट के क्षेत्र में, साल 2022 में इंग्लैंड ने नीदरलैंड्स के खिलाफ 498 रन बनाकर एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था।





