IPL 2026: कीरोन पोलार्ड पर लगा जुर्माना, फोर्थ अंपायर को कहा अपशब्द​

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड पर फोर्थ अंपायर के लिए अपशब्दों का उपयोग करने के लिए इंडियन प्रीमियर लीग की आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। उन पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। यह घटना मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच गुरुवार को धर्मशाला में खेले गए मैच के दौरान घटी। मुंबई ने इस रोमांचक मुकाबले में छह विकेट से जीत हासिल की।

IPL 2026: कीरोन पोलार्ड पर लगा जुर्माना, फोर्थ अंपायर को कहा अपशब्द​

आईपीएल ने शुक्रवार सुबह जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘ के बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड पर आईपीएल की खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए आचार संहिता के लेवल एक का उल्लंघन करने के लिए उनकी लागू मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और उनके खाते में एक डिमेरिट अंक जोड़ा गया है।’

मुंबई इंडियंस की पारी के 19वें ओवर का मामला

इसमें कहा गया है, ‘पोलार्ड को आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.3 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जो ‘मैच के दौरान स्पष्ट रूप से अभद्र भाषा का उपयोग’ से संबंधित है। मामला मुंबई इंडियंस की पारी के 19वें ओवर का है जब पोलार्ड ने चौथे अंपायर के लिए अपशब्द कहे।’ पोलार्ड ने अपनी गलती स्वीकार ली और मैच रेफरी पंकज धरमानी द्वारा लगाए गए दंड को मान लिया। पोलार्ड पर पहले भी आईपीएल की आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए जुर्माना लगाया जा चुका है।

एंडी फ्लावर पर भी लग चुका है जुर्माना

आईपीएल 2026 में पोलार्ड दूसरे कोच हैं, जिनपर फोर्थ अंपायर को अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के लिए जुर्माना लगाया है। इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कोच एंडी फ्लावर पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान जुर्माना लगा था। फ्लावर की एक कैच को लेकर फोर्थ अंपायर से बहस हुई थी।

पंजाब बनाम मुंबई मैच के बाद अंकतालिका, RCB नंबर 1; टॉप5 बैटरबॉलर

मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को बड़ा झटका दिया और आईपीएल 2026 के 58वें मैच में 6 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ मुंबई को 2 अंक मिले जबकि पंजाब को 2 अंक का नुकसान हुआ। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। आरेंज कैप अब भी क्लासेन के सिर पर है जबकि पर्पल कैच भुवी के नाम है।

Leave a Reply