Face Exercise: अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी जॉ लाइन ज्यादा डिफाइंड दिखे और चीक्स नैचुरली लिफ्टेड नजर आएं, तो रात को सोने से पहले कुछ मिनट निकालकर फेस एक्सरसाइज करना फायदेमंद हो सकता है. नियमित रूप से की गई ये एक्सरसाइज चेहरे की मसल्स को एक्टिव करती हैं और चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने में मदद कर सकती हैं. दरअसल, आजकल अमूमन लोग चाहते हैं कि उनका चेहरा शार्प और टोंड नजर आए. ऐसे में कई तरह के ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं. लेकिन नेचुरली चेहरे को शार्प बनाने के लिए एक्सरसाइज एक बेहतर ऑप्शन है.

फेस एक्सरसाइज करने से चेहरा का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. जिससे चेहरे की मसल्स टोन होती है और स्किन पर एक नेचुरल ग्लो भी आता है. ऐसे में चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं चीक्स को लिफ्ट और जॉ लाइन को शार्प करने वाली कुछ आसान एक्सरसाइज, जिन्हें आप रोजाना रात को सोने से पहले कर सकते हैं.
फिश फेस एक्सरसाइज
चेहरे को टोंड बनाने के लिए फिश फेस एक्सरासइज काफी फायदेमंद मानी जाती है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इसमें आपको अपने गालों को अंदर करके होंठो को मछली की तरह बनाना होता है. इस पोजिशन में 15 से 20 सेकंड तर रहें और वापस सामान्य स्थिति में आ जाएं. इस एक्सरसाइज को आपको 5 से 7 बार रिपीट करना है. ये चीक्स की मसल्स को एक्टिव करने में मदद करती है, जिससे चेहरा टोन्ड नजर आता है.
जॉ लाइन लिफ्ट एक्सरसाइज
आजकल फैट सिर्फ पेट या थाई ही नहीं बल्कि कुछ लोगों के गर्दन के नीचे भी जमा हो जाता है, जिसे ही डबल चीन कहा जाता है. ये चेहरे का पूरा लुक खराब कर देती है. ऐसे में अगर आपको डबल चीन कम करके जॉ लाइन शार्प करनी है तो जॉ लाइन लिफ्ट एक्सरसाइज कर सकते हैं. इसे करने के लिए सीधे बैठ जाएं और गर्दन को हल्का पीछे की तरफ झुकाएं. अब होंठों को ऊपर की तरफ ऐसे स्ट्रेच करें जैसे छत को किस करने की कोशिश कर रहे हों. इस पोजिशन में 10 सेकंड तक रहें और फिर सामान्य अवस्था में आ जाएं. इसे आपको 8 से 10 बार रिपीट करना है. इससे कुछ ही दिनों में आपको जॉ लाइन काफी शार्प और विजिबल हो जाएगी.
चीक लिफ्ट एक्सरसाइज
चीक को लिफ्ट करने के लिए आप ये एक्सरसाइज कर सकते हैं. इसे करने के लिए मुस्कुराते हुए अपनी उंगलियों को हल्के से गालों पर रखें. अब गालों को ऊपर की तरफ उठाने की कोशिश करें और कुछ सेकंड तक होल्ड करें. इसके बाद रिलैक्स करें. इसे रोजाना 10 बार करने से चीक्स ज्यादा फर्म और लिफ्टेड दिख सकते हैं.





