रजनीकांत की ‘जेलर 2’ के सेट पर बड़ा हादसा, शूटिंग के दौरान तकनीशियन की करंट लगने से मौत​

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म ‘जेलर 2’ एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है, लेकिन इस बार वजह बेहद दुखद है। फिल्म की शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें एक क्रू मेंबर की मौत हो गई है।

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ के सेट पर बड़ा हादसा, शूटिंग के दौरान तकनीशियन की करंट लगने से मौत​

जानकारी के मुताबिक, यह घटना चेन्नई के पनैयूर इलाके में एक प्राइवेट स्टूडियो के सेट पर हुई। मृतक क्रू मेंबर की पहचान कार्तिकेयन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सेट पर एक घर का सीन तैयार किया जा रहा था, तभी उन्हें अचानक बिजली का जोरदार झटका लग गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना की जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि अभी तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। यह भी जांच की जा रही है कि आखिर बिजली का झटका कैसे लगा और किन परिस्थितियों में यह हादसा हुआ। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। फिलहाल फिल्म की टीम की तरफ से इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

की यह फिल्म ‘जेलर’ का सीक्वल है, जो साल 2023 की ब्लॉकबस्टर रही थी और दुनियाभर में 600 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। ‘जेलर 2’ में रजनीकांत एक बार फिर अपने पॉपुलर किरदार ‘टाइगर’ मुथुवेल पांडियन के रूप में नजर आएंगे।

फिल्म का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार कर रहे हैं। इसमें राम्या कृष्णन भी अपनी पुरानी भूमिका में वापसी करेंगी। इसके अलावा शिवा राजकुमार और मोहनलाल कैमियो रोल में दिखाई देंगे, जबकि मिथुन चक्रवर्ती भी अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म की रिलीज डेट अभी घोषित नहीं की गई है।

Leave a Reply