अम्बेडकरनगर : प्यार के लिए ‘हाई वोल्टेज’ ड्रामा! प्रेमी के लिए 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी मीना​

अम्बेडकरनगर: उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले में ‘शोले’ फिल्म का वीरू वाला सीन हकीकत में देखने को मिला, लेकिन एक छोटे से ‘डिजिटल ट्विस्ट’ के साथ। यहाँ मीना जी नाम की एक महिला अपने प्रेमी से नाराजगी के चलते 200 फीट ऊंचे हाईटेंशन बिजली के पोल पर चढ़ गईं। हैरान करने वाली बात यह रही कि जान जोखिम में डालकर ऊपर पहुंची मीना ने वहां से एक के बाद एक 10 इंस्टाग्राम रील्स पोस्ट कीं, जिनमें दर्दभरे गानों के साथ अपना दुख बयां किया।

अम्बेडकरनगर : प्यार के लिए ‘हाई वोल्टेज’ ड्रामा! प्रेमी के लिए 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी मीना​

प्रेमी निकला शादीशुदा, फोन किया स्विच ऑफ
जानकारी के मुताबिक, मीना का प्रेम प्रसंग एक व्यक्ति के साथ चल रहा था, जो पहले से शादीशुदा है। जब प्रेमी ने अपनी मजबूरी बताते हुए फोन स्विच ऑफ कर लिया, तो मीना का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और वह सीधे बिजली के टावर पर जा बैठीं। उन्होंने नीचे खड़ी भीड़ को साफ कह दिया कि जब तक प्रेमी खुद नहीं आएगा, वह नीचे नहीं उतरेंगी।

रील्स और गानों के साथ बयां किया दर्द
टावर के सबसे ऊपरी हिस्से पर बैठकर मीना ने अपने मोबाइल का भरपूर इस्तेमाल किया। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो वायरल होने लगे, जिसमें वह हवा के झोंकों के बीच ऊंचाइयों से अपना दर्द साझा कर रही थीं। नीचे खड़ी पुलिस और प्रशासन की टीम घंटों तक उन्हें उतारने की मिन्नतें करती रही, लेकिन वह टस से मस नहीं हुईं।

प्रेमी के परिजनों ने कराया ‘रेस्क्यू’
काफी देर तक चले इस ड्रामे के बाद जब प्रेमी के परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें काफी समझायाबुझाया, तब कहीं जाकर मीना नीचे उतरने को तैयार हुईं। कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें सुरक्षित नीचे उतारा गया, जिसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।

टावर पर ‘बबूल’ लगाने की नौबत
अब स्थानीय प्रशासन और बिजली विभाग इस नई चुनौती से परेशान है। आए दिन प्रेमीप्रेमिकाओं द्वारा बिजली के टावरों को ‘विरोध प्रदर्शन’ का केंद्र बनाने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए विभाग अब सख्त कदम उठाने की सोच रहा है। चर्चा है कि टावरों के निचले हिस्से को बबूल के झांखर या कटीले तारों से घेरा जाएगा ताकि भविष्य में कोई इस तरह अपनी जान जोखिम में न डाल सके।

Leave a Reply