Sitapur : बेडरूम में सांपों का ‘डेरा’,शिक्षक के घर से एक-एक कर निकले 12 सांप,इलाके में दहशत​

सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ कोतवाली देहात इलाके के नैपालापुर में एक शिक्षक के घर के बेडरूम से भारी संख्या में सांप निकलने से हड़कंप मच गया। घर के अंदर एक साथ 12 सांप देखकर परिजनों के होश उड़ गए। काफी मशक्कत के बाद सभी सांपों को घर से बाहर निकाला जा सका।

Sitapur : बेडरूम में सांपों का ‘डेरा’,शिक्षक के घर से एक-एक कर निकले 12 सांप,इलाके में दहशत​

जूते से शुरू हुआ दहशत का सिलसिला
जानकारी के मुताबिक, नैपालापुर निवासी एक शिक्षक के घर में रोजमर्रा की तरह काम चल रहा था। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। सबसे पहले घर के सदस्य की नजर बेडरूम में रखे एक जूते पर पड़ी, जिसमें एक सांप छिपा हुआ था। इसके बाद जब आसपास छानबीन की गई, तो फर्श के कोनों और दीवार की दरारों से अन्य सांप भी दिखाई देने लगे।

मजदूरों और गृहस्वामी ने संभाला मोर्चा
सांपों की संख्या बढ़ती देख घर में चीखपुकार मच गई। गृहस्वामी ने तुरंत स्थानीय मजदूरों की मदद ली। बेडरूम के फर्श और कोनों की जब सावधानी से जांच और हल्की खुदाई की गई, तो एक के बाद एक कुल 12 सांप बाहर निकले। गनीमत यह रही कि इस दौरान किसी को भी सांप ने नुकसान नहीं पहुँचाया।

इलाके में बनी चर्चा का विषय
शिक्षक के घर से इतनी बड़ी संख्या में सांप निकलने की खबर जंगल में आग की तरह पूरे नैपालापुर और आसपास के मोहल्लों में फैल गई। लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। स्थानीय लोगों का मानना है कि बारिश के मौसम की शुरुआत और घर में दरारें होने के कारण सांपों ने बेडरूम के नीचे अपना बसेरा बना लिया था। फिलहाल सभी सांपों को सुरक्षित पकड़कर आबादी से दूर छोड़ दिया गया है, लेकिन परिवार अभी भी दहशत में है।

Leave a Reply