इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के लिए काफी अहम होगा। चेन्नई सुपर किंग्स ने 11 मैच में 6 जीत दर्ज की। वह फिलहाल अंक तालिका में पांचवें नंबर पर है। लखनऊ सुपर जायंट्स को हराने पर वह पंजाब किंग्स से आगे निकल जाएगी, लेकिन उसकी निगाहें सनराइजर्स हैदराबाद से आगे निकलने और टॉप3 में जगह बनाने पर भी होगी। इसके लिए उसे अपना रनरेट बेहतर करना होगा।

फिलहाल चेन्नई सुपर किंग्स का रनरेट +0.185 है। का रनरेट +0.331 है। दोनों टीमें अधिकतम 18 अंक तक पहुंच सकती हैं। इसके लिए सनराइजर्स को दो और चेन्नई को तीनों मैच जीतने होंगे। चूंकि दोनों को एक दूसरे से भिड़ना है तो कोई एक टीम ही 18 अंक तक पहुंच पाएगी। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इस बात की संभावना प्रबल है कि दोनों के अंक बराबर हों और रनरेट से अंक तालिका में पोजिशन तय हो।
चेन्नई सुपर किंग्स को सनराइजर्स हैदराबाद से आगे निकलने के लिए क्या करना होगा?
चेन्नई सुपर किंग्स को सनराइजर्स हैदराबाद से आगे निकलने के लिए 170 रन बनाने पर लखनऊ सुपर जायंट्स को 32 रनों से हराना होगा। चेन्नई सुपर किंग्स को 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 16 ओवर के अंदर जीत दर्ज करनी होगी। चेन्नई सुपर किंग्स को लखनऊ और सनराइजर्स के अलावा गुजरात टाइटंस से भिड़ना है। ऐसे में उसकी राह आसान नहीं होने वाली है।
आईपीएल 2026 प्लेऑफ समीकरण
आईपीएल 2026 में टॉप4 में गुजरात टाइटंस के पहुंचने की संभावना 96 प्रतिशत से ज्यादा है। आरसीबी के टॉप4 में पहुंचने की 94 प्रतिशत से ज्यादा की संभावना है। सनराइजर्स हैदराबाद के टॉप4 में पहुंचने की 67 प्रतिशत से ज्यादा की संभावना है। राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के टॉप4 में पहुंचने की संभावना 50 प्रतिशत से कम है। ।




