Tilak Varma: मुंबई इंडियंस की इस जीत की खास बात आखिरी 3 ओवर का हमला रहा, जिसमें तिलक वर्मा ने बड़ी भूमिका निभाई।

PBKS vs MI, Tilak Varma: गुरुवार, 14 मई को मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में एक बार फिर तिलक वर्मा का तूफान देखने को मिला। मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से मात दी और ये आईपीएल 2026 में श्रेयस अय्यर की टीम की लगातार पांचवीं हार रही।
सीजन की शुरुआत में लगातार 6 जीत हासिल करने वाली पंजाब किंग्स अब एकएक अंक के लिए तरसती नजर आ रही है। इस बार उसे मुंबई इंडियंस के हाथों शिकस्त मिली, जो खुद पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। इस जीत की खास बात आखिरी 3 ओवर का हमला रहा, जिसमें तिलक वर्मा ने बड़ी भूमिका निभाई।
पंजाब किंग्स ने बनाए 200 रन
धर्मशाला में 14 मई को खेले गए इस मैच में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब ने पहले बैटिंग करते हुए 200 रन बनाए। मुंबई ने इसके जवाब में जोरदार शुरुआत की थी और टीम लगातार इस रन चेज के दौरान आगे नजर आ रही थी। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। मगर बीच में कुछ विकेट गिरने और कसी हुई गेंदबाजी से लक्ष्य मुश्किल होता दिख रहा था। एक वक्त पर ऐसी नौबत आई कि आखिरी 3 ओवर 50 रन की जरूरत थी, जो असंभव तो नहीं था लेकिन बिल्कुल भी आसान नहीं था।
Tilak Varma का तूफान
यहीं पर तिलक वर्मा का तहलका देखने को मिला, जो पहले ही दमदार पारी खेलकर टीम को इस स्थिति तक पहुंचाने में सफल रहे। 17वां ओवर खत्म होने तक तिलक 24 गेंदों में 45 रन बनाकर खेल रहे थे। उनके साथ विल जैक्स थे, जो पिछले ओवर में ही बैटिंग के लिए उतरे थे। इसके बाद तो इन दोनों बल्लेबाजों ने आखिरी 3 ओवर में पंजाब के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं।
Tilak Varma ने विल जैक्स के साथ की कुटाई
दोनों ने मिलकर 17 गेंदों में ही 54 रन ठोककर टीम को जीत दिला दी। इसमें भी तिलक वर्मा ज्यादा खतरनाक नजर आए, जिन्होंने सिर्फ 9 गेंदों में 30 रन बटोरे, जबकि जैक्स ने 8 गेंदों में 24 बटोरे। तिलक सिर्फ 33 गेंदों में 75 रन और जैक्स 10 गेंदों में 25 रन की नाबाद पारियां खेलकर लौटे और टीम को यादगार जीत दिलाई।
View this post on Instagram
श्रेयस अय्यर को 7 मैच बाद मिली जीत
इस मैच के साथ ही मुंबई इंडियंस के खिलाफ चला आ रहा श्रेयस अय्यर की सफलता का सिलसिला भी टूट गया। असल में 2020 के बाद से ही श्रेयस अय्यर ने बतौर कप्तान मुंबई के खिलाफ लगातार 7 मैच में जीत दर्ज की थी। मुंबई के खिलाफ उनकी पिछली हार IPL 2020 के फाइनल में आई थी। इसके बाद 2022 से लगातार कोलकाता नाइट राइडर्स और अब पंजाब किंग्स के कप्तान के रूप में अय्यर को मुंबई के खिलाफ लगातार जीत ही मिली थी।





