Munnar Travel Guide: गर्मियों की छुट्टियों में अगर आप परिवार के साथ किसी शांत, खूबसूरत और प्राकृतिक जगह पर घूमने का प्लान कर रहे हैं तो केरल का मशहूर हिल स्टेशन मुन्नार एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। चारों तरफ फैली हरियाली, चाय के बागान, पहाड़, झरने और ठंडी हवाएं इस जगह को खास बनाती हैं। यही वजह है कि हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक यहां घूमने आते हैं।

दक्षिण भारत के राज्य केरल में मौजूद मुन्नार को दक्षिण का कश्मीर भी कहा जाता है। इस जगह की सुंदरता को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। तीन नदियों के संगम तट पर बसा यह शहर घूमने के लिए बेहद शानदार माना जाता है। यहां पर आप 3 दिन की ट्रिप प्लान की जा सकती है, जिसमें कई खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर किया जा सकता है।
पहले दिन घूमने की जगहें
मुन्नार में नीलकुरिंजी बहुत ही शानदार जगह है जहां के नीले फूल पूरे दक्षिण भारत में फेमस हैं। यह शहर से कुछ ही दूरी पर स्थित है जहां पर आप आसानी से जा सकते हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। अगर आप यहां पर केरल की ऊंची चोटियों को भी एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो अनामुडी पीक जा सकते हैं। यहां पर सूर्यास्त और सूर्योदय का नजारा बहुत ही आकर्षक होता है। इसके अलावा आप लक्कम वाटरफॉल देख सकते हैं। इस जगह को सेल्फी पॉइंट के नाम से भी जाना जाता है।
दूसरे दिन का प्लान
अगर परिवार के साथ मुन्नार में किसी शांत जगह पर समय बिताना चाहते हैं तो इको पॉइंट एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यहां पर चाय, कॉफी और मसालों के बागान देखने को मिलेंगे। मुन्नार से करीब 15 किमी दूर एराविकुलम नेशनल पार्क है जहां पर दुर्लभ प्रजातियों को देख सकते हैं। यह जगह बच्चों को बहुत पसंद आ सकती है। इसके अलावा रोज गार्डन घूम सकते हैं जहां पर हजारों किस्म के फूल मौजूद हैं।
तीसरे दिन का प्लान
तीसरे दिन आप साइटसीइंग और लोकल फूड का आनंद ले सकते हैं। यहां पर कई कैफे हैं जहां पर साउथ इंडियन डिश का मजा लिया जा सकता है। इसके अलावा अगर आपके पास ज्यादा समय है तो आसपास के झरनों और व्यू पॉइंट्स को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां पर सुबह और शाम के समय मौसम बहुत सुहावना रहता है। परिवार के साथ सुकून भरा समय बिताने के लिए यह जगह बेहद खास मानी जाती है।
मुन्नार जाने का तरीका
अगर आप हवाई यात्रा कर रहे हैं तो मुन्नार से नजदीकी कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है जो करीब 110 किमी दूर है। यहां से आप टैक्सी या कैब से मुन्नार पहुंच सकते हैं। वहीं, ट्रेन से मुन्नार के लिए नजदीकी रेलवे स्टेशन अलुवा है। यहां से आपको बस भी मिल जाएगी। इसके अलावा आप सड़क मार्ग से भी मुन्नार जाने का प्लान कर सकते हैं। यहां पर कई शहरों से सीधे बस भी जाती है।





