उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद से ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनकर हर कोई पूरी तरह से हैरान हो गया है। जिले में एक निजी हॉस्पिटल में एक महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया है। इस केस को देखकर डॉक्टर भी हैरान हो गए हैं। सामने आई जानकारी के अनुसार, मां स्वस्थ्य है लेकिन बच्चों को वेंटीलेटर की सपोर्ट पर रखा गया है। हालांकि, बच्चे ठीक बताए जा रहे हैं। महिला संभल जिले की रहने वाली है और दो वर्ष पहले ही उसकी शादी हुई थी। आइए जानते हैं इस मामले के बारे में सबकुछ।

क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के जनपद संभल के असमोली में रहने वाले किराना स्टोर संचालक मोहम्मद आलिम की पत्नी 31 वर्षीय अमीना ने मुरादाबाद के TMU हॉस्पिटल में चार बच्चों को जन्म दिया है। इनमें दो लड़के व दो लड़कियां हैं। महिला अमीना बिल्कुल सही है जबकि चारों नवजात बच्चों को वेंटीलेटर का सपोर्ट दिया जा रहा है। मां और चारों नवजात विशेषज्ञ डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में हैं और उनकी सेहत में निरंतर सुधार हो रहा है।
डॉक्टर ने क्या बताया?
महिला अमीना का इलाज करने वाली डॉक्टरों की टीम की प्रमुख डॉक्टर शुभ्रा अग्रवाल के अनुसार “महिला अमीना का इलाज शुरू से ही इसी हॉस्पिटल से चल रहा था। कुछ दिन तक जांच के बाद पता चला कि अमीना के चार बच्चे हैं जो हाई रिस्क प्रेग्नेंसी होती है। इसलिए डॉक्टरों की टीम ने भ्रूण कटौती की सलाह दी। लेकिन अमीना व उनके परिवार ने चारों बच्चों को गर्भ में पलने और जन्म देने की बात कही। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। आठ मई को तबियत खराब होने के बाद अमीना ने 9 मई को पहले बच्चे लड़के को जन्म दिया और फिर 14 मई को तीन बच्चों दो लड़की, एक लड़के को जन्म दिया। सभी चारों बच्चे वेंटीलेटर की सपोर्ट पर हैं लेकिन ठीक हैं। महिला अमीना भी ठीक है और खुश है। अमीना व परिजन चार बच्चों से खासे खुश हैं।”





