अभिषेक-संजू से पीछे रोहित पर तोड़ा रसेल-राहुल का रिकॉर्ड, IPL में 200+ चेज करते हुए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बैटर​

मुंबई इंडियंस ने 2026 के 58वें मैच में पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया और इस मुकाबले में इस टीम के ओपनर बैटर रोहित शर्मा ने धीमी बैटिंग करते हुए 2 छक्कों की मदद से 26 गेंदों पर 25 रन की पारी खेली, लेकिन वो आंद्रे रसेल का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने में सफल रहे। रोहित शर्मा अब आईपीएल में 200 प्लस स्कोर चेज करते हुए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में आंद्र रसेल के आगे निकल गए हैं।

अभिषेक-संजू से पीछे रोहित पर तोड़ा रसेल-राहुल का रिकॉर्ड, IPL में 200+ चेज करते हुए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बैटर​

आंद्रे रसेल का टूटा रिकॉर्ड, रोहित निकले आगे

आंद्र रसेल अब में नहीं खेलते हैं, लेकिन उन्होंने इस लीग में 200 प्लस स्कोर चेज करते हुए कुल 36 छक्के लगाए थे तो वहीं केएल राहुल ने भी अब तक इस लीग में 200 प्लस का स्कोर चेज करते हुए कुल 36 छक्के लगाए हैं। अब रोहित शर्मा इन दोनों से आगे निकल गए हैं। रोहित ने पंजाब किंग्स के खिलाफ अपनी पारी के दौरान जैसे ही 2 छक्के लगाए वो रसेलराहुल से आगे निकल गए। रोहित ने अब तक इस लीग में 200 से ज्यादा का स्कोर चेज करते हुए कुल 38 छक्के लगाए हैं और इस लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गए जबकि रसेल और राहुल अब संयुक्त रूप से पांचवें नंबर पर हैं।

आईपीएल में 200 प्लस स्कोर चेज करते हुए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर निकोलस पूरन हैं जिन्होंने अब तक कुल 46 छक्के लगाए हैं जबकि दूसरे स्थान पर इस वक्त तूफानी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा मौजूद हैं जिन्होंने कुल 41 सिक्स जड़े हैं। अभिषेक शर्मा के बाद इस सीजन में सीएसके में शामिल हुए बैटर संजू सैमसन हैं जिन्होंने कुल 40 छक्के लगाए हैं जबकि रोहित शर्मा अब इस लिस्ट में चौथे नंबर पर आ चुके हैं।

आईपीएल में 200+ स्कोर चेज करते हुए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप5 बैटर्स

◎ 46 छक्के : निकोलस पूरन
◎41 छक्के : अभिषेक शर्मा
◎ 40 छक्के : संजू सैमसन
◉38 छक्के :
◎ 36 छक्के : आंद्रे रसेल
◎36 छक्के : केएल राहुल

वैभव के टीम इंडिया में आने की आहट, टी20 ही नहीं यूथ वनडे में भी तगड़ा रिकॉर्ड; ठोक चुके हैं 852 गेंदों पर 1412 रन

वैभव सूर्यवंशी ने भारतीय अंडर 19 टीम का प्रतिनिधित्व किया है, लेकिन अब उन्हें इंडिया ए टीम में ट्राई सीरीज के लिए जगह दी गई है। भारतीय चयनकर्ता अब वैभव को बड़े स्टेज के लिए तैयार कर रहे हैं और संभव है कि वो भारत के लिए जल्दी ही खेलते हुए नजर आएं।

ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply