वट सावित्री व्रत का धार्मिक महत्व काफी ज्यादा है। यह व्रत 2026 में 16 मई को है। इसके लिए घरों में सुहागिन महिलाओं ने तैयारियां करनी शुरू कर दी है। व्रततीज त्योहार पर मेहंदी लगाना बेहद शुभ माना जाता है। अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है और आप मेहंदी लगवाने के लिए मार्केट में भी नहीं जा सकती हैं तो यहां कुछ ऐसे मेहंदी डिजाइन्स के सुझाव दिए गए हैं जो आपके काम आ सकते हैं।

वट सावित्री व्रत पर महिलाएं अक्सर ऐसी मेहंदी डिजाइन पसंद करती हैं जो जल्दी लग जाए और हाथ भी भरे हुए दिखें। इसके लिए आप बेल, मंडला और अरेबिक पैटर्न लगा सकती हैं। अगर समय कम हो, तो फुल हैंड डिजाइन की जगह हथेली के बीच में गोल मंडला बनाकर उंगलियों पर हल्का पैटर्न बनाया जा सकता है। मंडला डिजाइन कम समय में हाथों को ट्रेडिशनल और साफसुथरा लुक देता है।
मेहंदी लगाने की नहीं है ज्यादा प्रैक्टिस तो ये करें ट्राई
अरेबिक डिजाइन उन महिलाओं के लिए आसान मानी जाती है जिन्हें मेहंदी लगाने की ज्यादा प्रैक्टिस नहीं होती। इसमें फूल, पत्तियां और बेल जैसी डिजाइन तिरछी लाइन में बनाई जाती हैं, जिससे हाथ जल्दी भर जाते हैं।
जल्दी लगानी है मेहंदी तो बेल डिजाइन लगाएं
अगर बहुत जल्दी मेहंदी लगानी हो, तो सिर्फ कलाई तक बेल डिजाइन बनाकर उंगलियों पर डॉट्स और छोटी पत्तियां बनाई जा सकती हैं। जिन महिलाओं को मिनिमल लुक पसंद है, वे सिर्फ उंगलियों और कलाई पर पतली बेल डिजाइन बना सकती हैं।
गोल टिक्की डिजाइन भी व्रत और पूजा के मौके पर काफी पसंद की जाती है। इसके चारों तरफ छोटे फूल या जाली पैटर्न बनाकर डिजाइन को बड़ा दिखाया जा सकता है।
मोर वाला डिजाइन आज भी ट्रेडिशनल मेहंदी में काफी पसंद किया जाता है। इसे पूरा हाथ भरने की जरूरत नहीं होती, फिर भी डिजाइन आकर्षक दिखती है।
जाली पैटर्न हाथों को भरा हुआ दिखाने का आसान तरीका माना जाता है। अगर मेहंदी लगाने में हाथ कांपता है, तो पहले पेन से हल्का आउटलाइन बनाकर अभ्यास किया जा सकता है।
मेहंदी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान
मेहंदी लगाने से पहले हाथों को साबुन से साफ कर लें ताकि तेल या क्रीम न रहे। इससे रंग बेहतर आ सकता है।
मेहंदी कोन का नोजल बहुत मोटा न हो, वरना डिजाइन फैल सकती है।
डिजाइन शुरू करने से पहले एक पेपर पर 23 बार लाइन और गोल पैटर्न की प्रैक्टिस करने से हाथ सेट हो जाता है।
अगर समय कम हो, तो पहले हथेली का मुख्य डिजाइन बनाएं और बाद में उंगलियों को भरें।
मेहंदी सूखने के बाद तुरंत पानी न लगाएं।
रंग गहरा करने के लिए अपनाएं ये टिप्स
नींबूचीनी का हल्का मिश्रण लगाने से मेहंदी लंबे समय तक टिक सकती है और रंग थोड़ा गहरा दिख सकता है।
मेहंदी हटाने के बाद हाथों पर सरसों या नारियल तेल लगाने की सलाह दी जाती है।
वट सावित्री जैसे व्रत में लाल, हरे और गोल्डन चूड़ियों के साथ बेल और मंडला डिजाइन ज्यादा सुंदर लग सकती हैं।
छोटीछोटी भराव डिजाइन जैसे डॉट्स, पत्तियां और जाली हाथ को जल्दी फेस्टिव लुक दे सकते हैं।





