Hair Botox Treatment: क्या होता है हेयर बोटॉक्स, कराने से पहले जा ले जरूरी बातें​

What is Hair Botox Treatment: बालों का मजबूत, घना और शाइनी होना किसे नहीं पसंद है. लेकिन आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल, जिसमें धूप, धूलमिट्टी और जंक फूड का सेवन आम हो गया है. ऐसे में इसका सीधा असर हमारी बालों की सेहत पर पड़ता है. बालों को हेल्दी दिखाने के चक्कर में अब महिलाएं कई तरह के ट्रीटमेंट का सहारा भी ले रही हैं. जिसमें से एक है हेयर बोटॉक्स, जो आजकल काफी आम हो गया है.

Hair Botox Treatment: क्या होता है हेयर बोटॉक्स, कराने से पहले जा ले जरूरी बातें​

हालांकि, कई लोगों को हेयर बोटॉक्स ट्रीटमेंट के बारे में पता ही नहीं है. ऐसे में अगर आप बिना इसके बारे में जानें ये ट्रीटमेंट लेते हैं तो नुकसान हो सकता है. चलिए इस आर्टिकल में आपको भी बताते हैं हेयर बोटॉक्स ट्रीटमेंट क्या होता है, बालों के लिए कितना फायदेमंद है और इससे जुड़ी कुछ जरूरी बातें.

क्या होता है हेयर बोटॉक्स ट्रीटमेंट?

सबसे पहले जान लेते हैं कि ये ट्रीटमेंट क्या होता है. दरअसल, हेयर बोटॉक्स ट्रीटमेंट एक डीप कंडीशनिंग और हेयर रिपेयर ट्रीटमेंट होता है. जिसे डैमेज, ड्राई और फ्रिजी बालों को हेल्दी और स्मूद बनाने के लिए किया जाता है. भले ही इसमें “बोटॉक्स” शब्द आता है, लेकिन इसमें स्किन बोटॉक्स की तरह किसी तरह का इंजेक्शन इस्तेमाल नहीं किया जाता. इस ट्रीटमेंट में प्रोटीन, केराटिन, विटामिन, अमीनो एसिड और दूसरे पोषण देने वाले तत्वों की मदद से बालों को अंदर से रिपेयर करने की कोशिश की जाती है. यह बालों की रफनेस कम करके उन्हें ज्यादा सॉफ्ट, शाइनी और मैनेजेबल बनाता है.

हेयर बोटॉक्स बालों के लिए कितना फायदेमंद

हेयर बोटॉक्स बालों के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है. जिनके बाल बारबार हीट स्टाइलिंग, कलरिंग या प्रदूषण की वजह से खराब हो चुके हैं उनके लिए ये बालों को हेल्दी बनाने का एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसे करना से बालों में नमी बनी रहतची है और वो टूटने से लेकर दोमुंहें होने तक बचे रहते हैं. कई लोग इसे इसलिए भी पसंद करते हैं क्योंकि इससे बालों में नेचुरल शाइन बढ़ सकती है और फ्रिज कम दिखाई देता है. हालांकि इसका असर हर व्यक्ति के हेयर टाइप और हेयर केयर रूटीन पर अलगअलग हो सकता है.

हेयर बोटॉक्स कराने से पहले जान लें ये बातें

हेयर बोटॉक्स कराने से पहले यह समझना जरूरी है कि हर सैलून में इस्तेमाल होने वाले प्रोडक्ट्स एक जैसे नहीं होते. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। कुछ प्रोडक्ट्स में ऐसे केमिकल्स हो सकते हैं जो संवेदनशील स्कैल्प या कमजोर बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इसलिए हमेशा किसी प्रोफेशनल और भरोसेमंद सैलून से ही यह ट्रीटमेंट करवाएं. अगर आपके बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं, स्कैल्प पर एलर्जी है या कोई हेयर संबंधी समस्या है, तो पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. इसके अलावा, ट्रीटमेंट के बाद सल्फेटफ्री शैंपू और सही हेयर केयर रूटीन अपनाना जरूरी होता है, ताकि इसका असर लंबे समय तक बना रहे.

Leave a Reply