कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने शिकोहपुर लैंड डील से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें जमानत दे दी है। इस फैसले के बाद रॉबर्ट वाड्रा ने मीडिया से बातचीत की और कहा कि “सब ठीक है, धन्यवाद।”

रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि उन्हें देश की न्यायिक व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि उन्हें पता है कि ईडी सरकार के प्रभाव में काम करती है और इसी वजह से जांच एजेंसी की कार्रवाई को लेकर सवाल उठते रहते हैं। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे देश की न्याय प्रणाली का सम्मान करते हैं और उसमें विश्वास रखते हैं।
उन्होंने कहा कि उनके पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है और वे हमेशा जांच एजेंसियों के सवालों का जवाब देने के लिए उपलब्ध रहेंगे। रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि वे सभी कानूनी औपचारिकताओं का पालन करेंगे और पूरा सहयोग देंगे।
मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि स्थिति सामान्य है और वे किसी भी जांच से नहीं डरते। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर उनका परिवार राजनीतिक रूप से अच्छा प्रदर्शन करता है और जनता का समर्थन मिलता है, तो उन्हें हर स्थिति का सामना करना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि वे निडर हैं और हर तरह की जांच का सामना करने की क्षमता रखते हैं।





