शुभमन गिल ने विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर की बराबरी, IPL में बतौर कप्तान लगातार दूसरी बार किया ये बड़ा कारनामा​

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में गुजरात टाइटंस को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भले ही 29 रनों से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इस मैच में उनके कप्तान शुभमन गिल अपनी शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर एक खास क्लब का हिस्सा जरूर बन गए। शुभमन गिल का बल्ला आईपीएल 2026 के शुरुआती कुछ मैचों में खामोश देखने को मिला था, लेकिन उसके बाद उन्होंने जब से फॉर्म में वापसी की है उसके बाद लगातार शानदार पारियां खेलते हुए दिखाई दिए हैं। गिल अब जहां ऑरेंज कैप लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं तो वहीं उन्होंने बतौर कप्तान सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली की एक खास मामले में बराबरी भी कर ली है।

शुभमन गिल ने विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर की बराबरी, IPL में बतौर कप्तान लगातार दूसरी बार किया ये बड़ा कारनामा​

गिल ने लगातार दूसरे सीजन बतौर कप्तान 500 से अधिक रन बनाए

शुभमन गिल आईपीएल 2026 के सीजन में अब तक कुल 552 रन बना चुके हैं, जिसके साथ ही वह आईपीएल में बतौर कप्तान लगातार 2 या उससे अधिक सीजन में 500 या उससे अधिक रन बनाने वाले सिर्फ 5वें खिलाड़ी हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर संयुक्त रूप से डेविड वॉर्नर और केएल राहुल का नाम है जिसमें वॉर्नर ने बतौर कप्तान लगातार तीन सीजन साल 2015, 2016 और 2017 में 500 प्लस रन बनाए थे। वहीं केएल राहुल ने साल 2020, 2021 और 2022 के आईपीएल सीजन में ये कारनामा किया था। इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और शुभमन गिल का नाम इसके बाद है और उन्होंने 22 बार लगातार आईपीएल सीजन में 500 प्लस रन बनाए हैं।

आईपीएल में सबसे ज्यादा बार लगातार सीजन में 500 प्लस रन बनाने वाले कप्तान

  • डेविड वॉर्नर 3 बार
  • केएल राहुल 2 बार
  • सचिन तेंदुलकर 2 बार
  • विराट कोहली 2 बार
  • शुभमन गिल 2 बार

शुभमन गिल के पास ऑरेंज कैप जीतने का शानदार मौका

आईपीएल 2026 के सीजन में अब शुभमन गिल के पास ऑरेंज कैप जीतने का भी शानदार मौका है, जिसमें उनको कड़ी टक्कर उन्हीं के साथी खिलाड़ी साई सुदर्शन से मिल रही है, जो इस लिस्ट में 554 रनों के साथ पहले नंबर पर हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। गिल ने अब तक इस सीजन में 12 पारियों में 552 रन 46 के औसत से बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 5 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं।

Leave a Reply