हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय से लोगों के दिलों में जगह बनाई और छा गईं… इन्हीं में से एक हैं नुसरत भरूचा। नुसरत को लोग फिल्मों में उनके अभिनय से जानते हैं, लेकिन बहुत कम लोग इस बात से वाकिफ होंगे कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी।

वह सबसे पहले साल 2002 में आए शो ‘किट्टी पार्टी’ सीरियल में दिखाई दी थीं। ‘किट्टी पार्टी’ में उनका रोल कुछ ही हफ्तों का था। इसके बाद वह दूसरे शो ‘सेवन’ में नजर आईं। जहां उनके अभिनय को तो काफी सराहा गया, लेकिन वह पहचान नहीं मिल पाई, जो वह चाहती थीं। इसके बाद नुसरत ने टीवी की दुनिया छोड़ इंडस्ट्री में कदम रखा।
यह भी पढ़ें:
‘जय संतोषी मां’ से किया डेब्यू
नुसरत भरूचा ने साल 2006 में आई फिल्म ‘जय संतोषी मां’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने साल 2009 में ‘कल किसने देखा’ और साल 2010 में तेलुगु मूवी ‘ताज महल’ की, लेकिन फिल्म कोई खास सफलता हासिल नहीं कर पाई। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। फिर इसी साल ‘लव, सेक्स और धोखा’ रिलीज हुई, जिसने उन्हें इंडस्ट्री में एक अलग पहचान दिलाई।
नुसरत ने 19 साल में की 26 फिल्में
‘लव, सेक्स और धोखा’ के बाद नुसरत 2011 में कार्तिक आर्यन के साथ ‘प्यार का पंचनामा’ में दिखाई दीं। यहां से उनकी किस्मत बदल गई। कार्तिक आर्यन के साथ उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया। इस मूवी में उन्होंने अभिनेता की गर्लफ्रेंड का किरदार निभाया था और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।
इसके बाद एक्ट्रेस ने अपने 19 साल के करियर में लगभग 26 फिल्में की, जिसमें ‘आकाश वाणी’, ‘प्यार का पंचनामा 2’, ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’, ‘ड्रीम गर्ल’, ‘छोरी’, ‘रामसेतु’, तू झूठी मैं मक्कार’, ‘अकेली’ और ‘सेल्फी’ समेत कई फिल्में शामिल हैं। इसमें से कुछ फ्लॉप हुईं, तो कुछ ने 100 करोड़ का आंकड़ा बॉक्स ऑफिस पर पार किया।
यह भी पढ़ें:





