कार ने बच्ची सहित 3 लोगों को रौंदा, एक की मौके पर मौत, दूसरे को 50 मीटर तक घसीटा; घटना CCTV में कैद​

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के अमरिया थाना क्षेत्र से रोंगटे खड़े देने वाली घटना सामने आई है। यहां हरिद्वार नेशनल हाईवे पर शनिवार देर रात सितारगंज की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे जूस के ठेले पर जूस पी रहे तीन लोगों को रौंद दिया। इस भीषण हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक 8 वर्षीय मासूम बच्ची समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक कार के साथ करीब 50 मीटर तक घसीटता चला गया। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। वहीं आक्रोशित भीड़ ने कार चालक को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

कार ने बच्ची सहित 3 लोगों को रौंदा, एक की मौके पर मौत, दूसरे को 50 मीटर तक घसीटा; घटना CCTV में कैद​

ठेले के पास खड़े लोगों को मारी टक्कर

हादसा शनिवार रात करीब 10:00 बजे हुआ, जब अमरिया कस्बा के निवासी मुदित गुप्ता अपने रिश्तेदार आशीष गुप्ता और 8 वर्षीय बच्ची नित्या गुप्ता के साथ हाईवे किनारे लगे जूस के ठेले पर जूस पीने पहुंचे थे। तीनों ठेले के पास खड़े होकर जूस पी रहे थे। तभी सितारगंज की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर उसने ठेले के पास खड़े लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी की मुदित गुप्ता कार में फंसकर करीब 50 मीटर तक घिसटाते चले गए। टक्कर के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई और आसपास से लोग दौड़ पड़े। लोगों ने घायलों को बाहर निकाल कर एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया।

गुस्साए लोगों ने चालक को दबोचा 

घटना के बाद गुस्साए लोगों ने चालक को मौके पर ही पकड़ लिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। पूरी घटना पास की दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। वहीं, दो घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply