की फिल्म कर्तव्य ने 15 मई को सिनेमाघरों में दस्तक दी। फिल्म के प्रोमोशन्स के दौरान अभिनेता ने कई इंटरव्यू दिए। इसी बीच उन्होंने बताया कि साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म ‘मैं हूं ना’ से जुड़ा एक मजेदार किस्सा साझा किया था। इस बारे में फराह खान का बयान सामने आया है। उन्होंने सैफ की बातों को पूरी तरह नकार दिया है। चलिए बताते है पूरी खबर।

सैफ अली खान इस समय ‘कर्तव्य’ के लिए भरपूर तारीफें बटोर रहे है। अपने अभिनय से एक बार फिर फैंस को लुभाने में कामयाब हुए है। इस फिल्म को शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म में एक्टर ने एस एच ओ पवन सिंह का किरदार निभाया है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है।
सैफ अली खान का इंटरव्यू
फिल्म के प्रोमोशन के दौरान जब एक्टर से शाहरुख खान के साथ अपने बॉन्ड को लेकर सवाल किया गया था जिसके जवाब में सैफ ने बताया कि ‘उन्हें मैं हूं ना फिल्म में एक रोल के लिए शाहरुख खान को फोन आया था। वो मुझे एक रोल देना चाहते थे। लेकिन फराह खान ने मना कर दिया।’
इसके बाद अभिनेता हंसने लगे और इस बात पर भी जोर देकर बोले कि ‘अब ये बात अब सुर्खियों में आ जाएगी’। अभिनेता ने आगे शाहरुख खान और उनकी कंपनी रेड चिलीज की तारीफ भी की और कहा कि उनके साथ काम करने का अनुभव हमेशा अच्छा रहा है।
फराह खान का बयान
एचटी सिटी की रिपोर्ट के मुताबिक, जब फराह से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने पूरी तरह से इन दावों को खारिज करते हुए कहा, ‘मैं ये पहली बार सुन रही हूं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। मुझे इसकी कोई खबर नही।’
‘मैं हूं ना’ का कौन सा रोल
सैफ के इस इंटरव्यू के बाद ये बात तूल पकड़ने लगी और सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। फैंस ये सोचने लगे कि आखिर सैफ को ‘मैं हूं ना’ फिल्म में कौन सा रोल ऑफर हुआ था। कुछ लोगों ने अनुमान लगाया कि शायद शाहरुख के छोटे भाई के रोल की यहां बात हो रही थी। जिसके बाद फराह खान की इस पर सफाई सामने आई।
बता दें कि साल 2004 में आई ये फिल्म काफी हिट साबित हुई थी। फिल्म का निर्देशन फराह खान ने किया था। शाहरुख खान, अमृता राव, सुष्मिता सेन, जायद खान, बोमन इरानी, किरन खेर, सुनील शेट्टी जैसे बड़े कलाकार फिल्म में नजर आए थे।





