अभिनेता और कॉमेडियन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1984 में की थी। उसके बाद कॉमेडी में भी कदम रखा। टीवी पर नवजोत सिंह सिद्धू और शेखर सुमन की जोड़ी काफी मशहूर थी।

हाल ही में उनका एक इंटरव्यू सामने आया जिसमें उन्होंने अभिनेत्री रेखा के साथ अपने डेब्यू पर बात की। उन्होंने कहा कि रेखा के साथ पहली फिल्म मिलना किसी सपने से कम नहीं था। जिसपर आज भी उन्हें यकीन नहीं होता। शेखर सुमन ने साल 1984 में रेखा के साथ ‘फिल्म उत्सव’ से इंडस्ट्री में कदम रखा था।
शेखर सुमन ने सालों बाद कॉमेडी की दुनिया में वापसी की है। शेखर टूनाइट नाम के शो से अभिनेता एक बार फिर अपनी कॉमेडी से सभी को हंसी के ठहाके दिलाने के लिए तैयार है। इसी बीच फिल्मीबीट के साथ बातचीत में उन्होंने ये खुलासा किया। चलिए बताते है पूरी बात।
रेखा के साथ फिल्म मिलने पर नहीं हुआ था विश्वास
कॉमेडियन ने कहा, आप मुंबई आते है और आपको 15 दिनों के अंदर ही के साथ आपको फिल्म मिल जाती है। आप उनके साथ सीन कर रहे है। उनका हाथ पकड़ रहे है। ये किसी भी न्यू कमर के लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। आप सोचिए मेरी क्या दिमागी हालत होगी। मैने सोचा अब जो है सो है अब तो करना ही है। मुझे अब तक यकीन नहीं होता।’
रेखा के साथ पहली फिल्म पर शेखर ने क्या कहा
‘सोचिए अगर ऐसा नहीं हुआ होता तो मैं क्या कर रहा होता कैसे मेरा रास्ता रहता मुझे नहीं पता। ये सिर्फ मेरी किस्मत थी। मैं बहुत खुश था। मेरा परिवार, मेरे दोस्त किसी को यकीन नहीं हो रहा था। मेरी बहन ने मुझसे पूछा कि किया ये सच है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। उन्हें विश्वास नहीं हुआ और मुझे भी आज तक नहीं होता’
शेखर सुमन की 14 साल बाद वापसी
लंबे समय से कॉमेडी से दूरी बनाए हुए एक्टर शेखर सुमन 14 साल बाद वापसी कर रहें है। उनके नए शो का नाम शेखर टूनाईट है। इस शो में खास बात ये है कि इसे उनके बेटे अध्ययन सुमन ने डायरेक्ट किया है। ये शो शेखर सुमन के यूट्यूब चैनल पर टेलीकास्ट होगा।
15 मई से इसकी शुरुआत हो चुकी है। इसका पहला एपिसोड केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ रिलीज हुआ। शो में शेखर सुमन की वापसी से इनके फैंस काफी खुश है। शो को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।





