वैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड किया तहस-नहस, IPL में छक्कों के मामले में रच दिया इतिहास​

वैभव सूर्यवंशी इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में कई नए रिकॉर्ड हर मैच के साथ बनाते जा रहे हैं, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में भी वह कुछ ऐसा ही करने में कामयाब हुए हैं। राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल 2026 में लीग स्टेज में अपना 12वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेल रही है, जिसमें वह टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही है। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने जैसे ही अपनी पारी का तीसरा छक्का जड़ा उसी के साथ वह आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में अभिषेक शर्मा के रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए इतिहास रच दिया।

वैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड किया तहस-नहस, IPL में छक्कों के मामले में रच दिया इतिहास​

तीसरा छक्का लगाते ही निकल गए अभिषेक शर्मा से आगे वैभव

आईपीएल 2026 में अभी तक किसी एक खिलाड़ी को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा देखने को मिली है तो वह 15 साल के वैभव सूर्यवंशी हैं जो मौजूदा दिग्गज गेंदबाजों के खिलाफ भी बेखौफ अंदाज में खेलते हुए दिखाई दिए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी पारी का आगाज छक्के के साथ किया जिसमें उन्होंने 21 गेंदों में 46 रनों की इस मैच में अपनी पारी में कुल तीन छक्के लगाए और आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए। अभी इसमें और बढ़ोतरी होना तय है। इससे पहले ये रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम पर था जिन्होंने साल 2024 के आईपीएल सीजन में कुल 42 छक्के लगाए थे।

आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी

  • वैभव सूर्यवंशी 43* छक्के
  • अभिषेक शर्मा 42 छक्के
  • श्रेयस अय्यर 39 छक्के
  • विराट कोहली 38 छक्के
  • विराट कोहली 38 छक्के
  • सूर्यकुमार यादव 38 छक्के

क्रिस गेल के नाम है एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड

इंडियन प्रीमियर लीग के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड दिग्गज खिलाड़ी क्रिस गेल के नाम पर है जिन्होंने साल 2012 के सीजन में कुल 59 छक्के लगाए थे। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इसके अलावा इस लिस्ट में अब वैभव सूर्यवंशी छठे नंबर पर आ गए हैं। वैभव यदि आईपीएल 2026 में छक्कों की संख्या 50 या उससे अधिक करने में कामयाब होते हैं तो वह ऐसा करने वाले क्रिस गेल और आंद्रे रसेल के बाद सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बनेंगे।

एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

  • क्रिस गेल 59 छक्के
  • आंद्रे रसेल 52 छक्के
  • क्रिस गेल 51 छक्के
  • जोस बटलर 45 छक्के
  • क्रिस गेल 44 छक्के
  • वैभव सूर्यवंशी 43* छक्के

Leave a Reply