भारतीय टीम को 6 जून से घर पर अफगानिस्तान के खिलाफ एक मैच की टेस्ट सीरीज और उसके बाद 14 जून से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है, जिसको लेकर सभी की नजरें टीम इंडिया के ऐलान पर टिकी हुई हैं। टीम इंडिया की सिलेक्शन कमेटी 19 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए मीटिंग करेगी, जिसमें कई खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर भी चर्चा होगी। इसी में एक नाम विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का भी शामिल है जो टेस्ट टीम के मौजूदा उपकप्तान हैं। वहीं जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड को देखते हुए उन्हें टेस्ट मैच से आराम दिए जाने का फैसला भी लिया जा सकता है।

ऋषभ पंत से वापस ली जा सकती है उपकप्तानी की जिम्मेदारी
आईपीएल 2026 में ऋषभ पंत बतौर बल्लेबाज और कप्तान दोनों ही मामलों पूरी तरह से कमाल दिखा पाने में कामयाब नहीं हो सके। वहीं अब इसका नुकसान उन्हें बड़े स्तर पर होना लगभग तय माना जा रहा है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के एक सूत्र ने नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर बताया कि ऋषभ पंत एक मैच विनर खिलाड़ी हैं और उन्हें हम खोने का खतरा नहीं उठा सकते हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी शानदार आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर कई मैचों में जीत दिलाई है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। ऐसे में हम उनसे उपकप्तानी की अतिरिक्त जिम्मेदारी वापस ले सकते हैं ताकि वह अपनी बल्लेबाजी पर पूरी तरह से ध्यान लगा सके।
बुमराह के वर्कलोड को ध्यान में रखकर दिया जा सकता आराम
अफगानिस्तान के खिलाफ जसप्रीत बुमराह टेस्ट मैच में खेलेंगे या नहीं इसका फैसला बीसीसीआई की मेडिकल टीम द्वारा उनकी जांच किए जाने के बाद ही लिया जाएगा कि उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी तो नहीं है। लेकिन इस बात की उम्मीद काफी कम ही और उनके वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए अफगानिस्तान के खिलाफ पूरी सीरीज से आराम दिए जाने का फैसला लिया जा सकता है।
सूर्यकुमार यादव पर भी लटक रही है तलवार
टीम इंडिया को अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज खेलनी है, लेकिन इसके बाद उसे यूके के दौरे पर रवाना होना है, ऐसे में टीम इंडिया के मौजूदा टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के भविष्य को लेकर भी उनपर तलवार लटक रही है। आईपीएल 2026 में भी सूर्या का फॉर्म खराब ही देखने को मिला जिसके चयन समिति के सचिव देवजीत सैकिया के साथ सूर्यकुमार यादव के भविष्य को लेकर अनौपचारिक बातचीत कर सकती है, क्योंकि यदि सूर्या को कप्तानी की जिम्मेदारी से हटाए जाने का फैसला लिया जाता है तो इस स्थिति में उनके लिए स्क्वाड में भी जगह पाना मुश्किल काम दिख रहा है क्योंकि पिछले काफी लंबे समय से उनका इंटरनेशनल क्रिकेट में भी फॉर्म बेहद खराब देखने को मिला है।





