Box Office Report: वीकेंड पर 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’, ‘पति पत्नी और वो दो’ को मिला रविवार की छुट्टी फायदा​

Box Office Collection: 15 मई को बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्मों के बीच जोरदार क्लैश देखने को मिला। एक तरफ आयुष्मान खुराना की ‘पति पत्नी और वो दो’ रिलीज हुई, तो वहीं संजय दत्त की ‘आखिरी सवाल’ ने भी उसी दिन सिनेमाघरों में दस्तक दी। अब इन दोनों फिल्मों का पहला वीकेंड खत्म हो गया है। चलिए आपको बताते हैं कि इन दोनों ही मूवीज ने तीन दिनों में कितनी कमाई की है।

Box Office Report: वीकेंड पर 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’, ‘पति पत्नी और वो दो’ को मिला रविवार की छुट्टी फायदा​

पहले वीकेंड पर ऐसा रहा ‘आखिरी सवाल’ का हाल

शुरुआत अगर संजय दत्त और समीरा रेड्डी स्टारर फिल्म ‘आखिरी सवाल’ से करें, तो यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होती हुई दिखाई दे रही है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। दरअसल, ऐसा हम नहीं, बल्कि इसकी कमाई के आंकड़े बता रहे हैं, क्योंकि तीन दिन में यह फिल्म 2 करोड़ का कलेक्शन भी नहीं कर पाई है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, तीसरे दिन मूवी ने 1,569 शो से सिर्फ 80 लाख का बिजनेस किया।

यह भी पढ़ें:

इसके साथ ही भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 2.34 करोड़ रुपये और कुल नेट कलेक्शन 1.95 रुपये करोड़ हो गया है। वहीं, विदेशों में, फिल्म ने तीसरे दिन 10 लाख का कलेक्शन किया। इससे फिल्म का दुनिया भर का कुल ग्रॉस कलेक्शन 2.74 करोड़ रुपये हो गया है। बता दें कि ओपनिंग डे पर इस मूवी ने 40 लाख कमाए थे, उसके बाद शनिवार को 75 लाख का बिजनेस किया था।

‘पति पत्नी और वो दो’ को मिला छुट्टी का फायदा

आयुष्मान खुराना, रकुल प्रीत सिंह, वामिका गब्बी और सारा अली खान स्टारर फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ को भले ही रविवार की छुट्टी का फायदा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में हुआ हो, लेकिन यह फिल्म वीकेंड पर 20 करोड़ भी नहीं कमा पाई है। अपने ओपनिंग डे पर इस मूवी ने 4 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।

दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 5.75 करोड़ रुपये कमाए और फिर रविवार को सैकनिल्क के अनुसार, 6,350 शो में 7.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही, भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 21 करोड़ रुपये और कुल नेट कलेक्शन 17.50 रुपये करोड़ हो गया है। वहीं, विदेशों में फिल्म ने तीसरे दिन 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिससे फिल्म का दुनिया भर का कुल ग्रॉस कलेक्शन बढ़कर 24.25 करोड़ रुपये हो गया है।

यह भी पढ़ें:

Leave a Reply