आईपीएल 2026 के 62 मैच हो चुके हैं और अब सिर्फ 8 लीग मैच बाकी हैं। रविवार 17 मई को है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 11वीं बार आईपीएल प्लेऑफ में जगह बनाई है। अगर आईपीएल में सबसे ज्यादा बार प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमों की बात करें तो पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स नंबर 1 पर काबिज है।

जबकि मुंबई इंडियंस ने भी पांच बार खिताब जीता है और वह भी 11 बार प्लेऑफ में पहुंची है। यानी आरसीबी और मुंबई इंडियंस इस मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। जबकि तीन बार की चैंपियन भी इस लिस्ट के टॉप 5 में शामिल है। सनराइजर्स हैदराबाद भी इस मामले में पांचवें स्थान पर है।
IPL प्लेऑफ में सबसे ज्यादा बार जगह बनाने वाली टीमें
- 12 : चेन्नई सुपर किंग्स
- 11 : मुंबई इंडियंस
- 11 : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
- 8 : कोलकाता नाइट राइडर्स
- 7 : सनराइजर्स हैदराबाद
- 6 : दिल्ली कैपिटल्स
- 6 : राजस्थान रॉयल्स
- 3 : पंजाब किंग्स
- 3 : गुजरात टाइटंस
- 2 : लखनऊ सुपर जायंट्स
IPL प्लेऑफ में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड
3 जगह के लिए 7 टीमों में रेस
IPL 2026 में बचे हुए तीन स्थानों के लिए अब 7 टीमों के बीच जंग है। मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स पहले ही से बाहर हो चुकी हैं। इसमें से दिल्ली कैपिटल्स की उम्मीदें ना के बराबर हैं। दिल्ली अगर बचा हुआ एक मैच जीती भी तब भी सिर्फ 14 अंक तक पहुंचेगी। वहीं पंजाब ने अपना आखिरी मैच अगर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जीता तो वह 15 अंक के साथ अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर रहेगी। सीएसके, राजस्थान के पास अभी अधिकतम 1616 अंक तक पहुंचने का मौका है।
“हमें टॉप 4 की रेस में नहीं होना चाहिए”: हार से भड़क गए रियान पराग, झल्लाहट में किस पर फोड़ा ठीकरा
आईपीएल 2026 के 62वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार से राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग भड़क गए। उन्होंने मैच के बाद फील्डर, बैटर और बॉलर सभी को घेरा। उन्होंने यह तक कहा कि हमें टॉप 4 में ऐसे खेलकर नहीं जाना चाहिए।





